RPSC School Lecturer Admit Card 2025: आरपीएससी स्कूल लेक्चरर एडमिट कार्ड rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | June 20, 2025 | 03:45 PM IST | 2 mins read
आरपीएससी स्कूल लेक्चरर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को प्रत्येक सत्र में परीक्षा प्रारंभ होने से 60 मिनट पहले तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। किसी भी अभ्यर्थी को निर्धारित समय के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
नई दिल्ली : राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने स्कूल लेक्चरर (ग्रुप 1) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आरपीएससी स्कूल लेक्चरर भर्ती एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।
RPSC School Lecturer Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डिटेल
- अभ्यर्थी का नाम
- रोल नंबर
- आवेदन संख्या
- अभ्यर्थी का फोटो और हस्ताक्षर
- पिता का नाम
- जन्म तिथि
- परीक्षा का नाम (स्कूल लेक्चरर - स्कूल शिक्षा)
- आवेदित विषय/विषय
- परीक्षा की तिथि और समय
- रिपोर्टिंग समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- परीक्षा केंद्र कोड
- परीक्षा के दिन के लिए निर्देश
RPSC School Lecturer Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर स्कूल लेक्चरर (स्कूल शिक्षा) एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना लॉगिन विवरण आवेदन आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें।
- RPSC प्रथम श्रेणी एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अब एडमिट कार्ड विवरण- नाम, श्रेणी, फोटो, हस्ताक्षर आदि को सत्यापित करें।
- आरपीएससी स्कूल लेक्चरर एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
RPSC School Lecturer Exam 2025: परीक्षा तिथि
आरपीएससी स्कूल लेक्चरर भर्ती परीक्षा 23 जून से 4 जुलाई 2025 के बीच आयोजित की जानी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना अनिवार्य है। एडमिट कार्ड बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
आरपीएससी स्कूल लेक्चरर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को प्रत्येक सत्र में परीक्षा प्रारंभ होने से 60 मिनट पहले तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। किसी भी अभ्यर्थी को निर्धारित समय के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। आरपीएससी ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे निर्धारित समय से पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं, ताकि सुरक्षा जांच और पहचान संबंधी कार्य पूरा किया जा सके।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग