RPSC AE City Slip 2025: आरपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर सिटी स्लिप जारी; एडमिट कार्ड डेट, एग्जाम शेड्यूल जानें
Abhay Pratap Singh | September 22, 2025 | 10:13 AM IST | 2 mins read
राजस्थान एई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए 25 सितंबर को जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने विज्ञापन संख्या 10/2024-2025 के अंतर्गत सहायक अभियंता संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा - 2024 के लिए परीक्षा सिटी स्लिप जारी कर दी है। कैंडिडेट आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आरपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर एग्जाम 2025 सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान एई प्रीलिम्स सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। आरपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 25 सितंबर को आयोग की वेबसाइट और एसएसओ पोर्टल पर अपलोड कर दिए जाएंगे। प्रीलिम्स एग्जाम 28 से 30 सितंबर तक कराई जाएगी।
आरपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती 2025 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड/ वोटर आईडी/ ड्राइविंग लाइसेंस आदि लाना होगा। साथ ही, उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा दिवस निर्देशों का भी पालन करना होगा।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को https://sso.rajasthan.gov.in या https://rpsc.rajasthan.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
RPSC Assistant Engineer Exam City Slip 2025: डाउनलोड करें
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आरपीएससी एई एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, एई परीक्षा सिटी स्लिप 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर करें।
- परीक्षा शहर पर्ची की जांच करें और इसे डाउनलोड करें
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
RPSC Assistant Engineer Pre Exam Date 2025: परीक्षा कार्यक्रम
राजस्थान असिस्टेंट इंजीनियर प्री एग्जाम में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट नीचे सारणी में परीक्षा कार्यक्रम जांच सकते हैं:
| विषय/ पेपर | परीक्षा तिथि | परीक्षा का समय |
|---|---|---|
| सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान | 28 सितंबर, 2025 | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक |
| सिविल इंजीनियरिंग | दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक | |
| इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 29 सितंबर, 2025 |
सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
|
| मैकेनिकल इंजीनियरिंग |
दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
|
|
| एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग | 30 सितंबर, 2025 |
सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
|
अगली खबर
]RSSB 4th Grade Answer Key 2025: आरएसएसबी चतुर्थ श्रेणी परीक्षा के सभी शिफ्ट के प्रश्न पत्र जारी, आंसर की जल्द
परीक्षा के बाद, बोर्ड ने सभी 6 पालियों के प्रश्नपत्र पीडीएफ प्रारूप में आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से प्रश्न पत्र की जांच कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल