RPSC Protection Officer Admit Card 2026: राजस्थान प्रोटेक्शन ऑफिसर एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम डेट जानें

Saurabh Pandey | November 12, 2026 | 01:50 PM IST | 2 mins read

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान प्रोटेक्शन ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य है। इसके बिना, किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 'प्रोटेक्शन ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2025' के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार राजस्थान भर्ती पोर्टल के माध्यम से अपने आवेदन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को राजस्थान प्रोटेक्शन ऑफिसर एडमिट कार्ड 2026 की प्रिंटेड कॉपी, हाल का ओरिजिनल रंगीन आधार कार्ड, यदि आधार कार्ड पर लगी फोटो पुरानी या साफ नहीं है, तो कोई अन्य ओरिजिनल फोटो आईडी (जैसे वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस) एडमिट कार्ड के साथ लेकर परीक्षा हॉल में जाना होगा।

RPSC Protection Officer Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

  1. राजस्थान राज्य भर्ती पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर, एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. एडमिट कार्ड सेक्शन के अंतर्गत, “PROTECTION OFFICER 2025 (RPSC)” चुनें।
  4. अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  5. कैप्चा कोड दर्ज करें और फिर लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
  6. अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  7. एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और इसकी एक हार्ड कॉपी निकाल लें।

RPSC Protection Officer Admit Card 2026: एडमिट कार्ड विवरण

  1. उम्मीदवार का नाम
  2. आवेदन संख्या या रोल नंबर
  3. परीक्षा का नाम
  4. परीक्षा की तारीख
  5. पेपर I और पेपर II का समय
  6. रिपोर्टिंग का समय
  7. परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  8. उम्मीदवार की तस्वीर
  9. परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश

Also read DSSSB Recruitment 2026: डीएसएसएसबी में जेई, एमटीएस पदों पर भर्ती शुरू, 11 दिसंबर लास्ट डेट, चयन प्रक्रिया

RPSC Protection Officer Exam Date 2026: परीक्षा तिथि

राजस्थान प्रोटेक्शन ऑफिसर पदों के लिए भर्ती परीक्षा 15 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में दो पेपर होंगे- सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक 'सामान्य अध्ययन' (जनरल स्टडीज) का पेपर और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक सोशल वर्क/लॉ का पेपर होगा।

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य है। इसके बिना, किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों को अपान एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करना होगा। आयोग द्वारा इन्हें डाक या मेल के माध्यम से उम्मीदवारों को नहीं भेजा जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]