RPSC Programmer Recruitment 2024: आरपीएससी प्रोग्रामर भर्ती पंजीकरण का आज आखिरी मौका, जानें पात्रता-प्रक्रिया
Saurabh Pandey | July 4, 2024 | 09:22 AM IST | 2 mins read
आरपीएससी प्रोग्रामर भर्ती 2024 के लिए चयन लिखित परीक्षा में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर निर्धारित किया जाएगा। आयोग लिखित परीक्षा में आवेदकों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार करेगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन, चिकित्सा परीक्षा पास करनी होगी।
नई दिल्ली : राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की तरफ से प्रोग्रामर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की ऑनलाइन प्रक्रिया आज यानी 4 जुलाई को समाप्त हो रही है, जिन इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो, वे आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान लोक सेवा आयोग का लक्ष्य इस भर्ती के माध्यम से राजस्थान सरकार के तहत विभिन्न विभागों में प्रोग्रामर पदों के लिए कुल 352 रिक्तियां भरना है। आरपीएससी प्रोग्रामर भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक आरपीएससी के आधिकारिक पोर्टल पर सक्रिय है।
RPSC Programmer Recruitment 2024: आयुसामा
आरपीएससी प्रोग्रामर भर्ती 2024 आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 40 वर्ष के भीतर होनी चाहिए। भर्ती नियमों के मुताबिक आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में छूट दी जाएगी।
RPSC Programmer Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
आरपीएससी प्रोग्रामर भर्ती आवेदन पत्र जमा करते समय उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है। सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग (क्रीमी लेयर) के उम्मीदवारों को 600 रुपये का भुगतान करना, जबकि ओबीसी (एनसीएल), एससी, एसटी और पीएच उम्मीदवारों को 400 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि को या उससे पहले नेट बैंकिंग / क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन मोड में किया जाएगा।
RPSC Programmer Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सूचना प्रौद्योगिकी या कंप्यूटर विज्ञान या इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार या एमसीए में बी.ई./ बी.टेक/ एम.एससी या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त योग्यता होनी चाहिए।
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सूचना प्रौद्योगिकी या कंप्यूटर विज्ञान या इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार में एम.टेक की डिग्री या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त योग्यता होनी चाहिए और देवनागरी लिपि में हिंदी का कामकाजी ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।
RPSC Programmer Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया
आरपीएससी प्रोग्रामर भर्ती 2024 के लिए चयन लिखित परीक्षा में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर निर्धारित किया जाएगा। आयोग लिखित परीक्षा में आवेदकों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार करेगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन, चिकित्सा परीक्षा पास करनी होगी।
RPSC Programmer Recruitment 2024: वेतन
आरपीएससी प्रोग्रामर के रूप में चुने गए उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स में 78,800 - 2,09,200 रुपये (लेवल-12), ग्रेड पे 4800 रुपये के साथ वेतन मिलेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार