RPSC Deputy Jailor Recruitment 2024: राजस्थान डिप्टी जेलर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 8 जुलाई से शुरू होगा आवेदन
Saurabh Pandey | July 2, 2024 | 12:02 PM IST | 2 mins read
राजस्थान डिप्टी जेलर भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में सुधार का मौका दिया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये का सुधार शुल्क भी जमा करना होगा।
नई दिल्ली : राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने राजस्थान सरकार के जेल विभाग में डिप्टी जेलर पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 जुलाई से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
आरपीएससी डिप्टी जेलर भर्ती 2024 के लिए आवेदन पत्र जमा करने और शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख 6 अगस्त रात 12 बजे तक है।
RPSC Deputy Jailor Recruitment 2024: आयुसीमा
आरपीएससी डिप्टी जेलर भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 26 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। सरकारी नियमों के मुताबिक आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में छूट दी जाएगी।
RPSC Deputy Jailor Recruitment 2024: कैटेगरीवाइज रिक्तियों की संख्या
राजस्थान लोक सेवा आयोग की तरफ से राजस्थान में डिप्टी जेलर के कुल 73 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती की जानी है। रिक्तियों की संख्या नीचे देख सकते हैं-
नॉन टीएसपी क्षेत्र
- अनारक्षित - 26 पद
- ईडब्ल्यूएस - 07 पद
- एससी - 11 पद
- एसटी - 09 पद
- ओबीसी - 14 पद
- एमबीसी - 03 पद
- कुल - 70 पद
टीएसपी क्षेत्र
- अनारक्षित - 01 पद
- एसटी - 02 पद
- कुल : 03 पद
RPSC Deputy Jailor Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
आरपीएससी डिप्टी जेलर भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य और अन्य राज्य के उम्मीदवारों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि ओबीसी, बीसी और एससी, एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये आवेदन शुल्क लागू है। जबकि आवेदन फॉर्म में करेक्शन करने के लिए उम्मीदवारों को सुधार शुल्क के रूप में 500 रुपये देना होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान राजस्थान ई मित्र पोर्टल पर नकद या डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं।
RPSC Deputy Jailor Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता
राजस्थान डिप्टी जेलर भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी स्ट्रीम में विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी का कामकाजी ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान भी होना जरूरी है।
Also read Rajasthan NMMS Result 2024: राजस्थान एनएमएमएस परिणाम जारी, rajshaladarpan.nic.in से करें डाउनलोड
RPSC Deputy Jailor Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)
- इंटरव्यू
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल जांच
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी