RPSC Recruitment 2025: राजस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर के 574 पदों पर निकली भर्ती, 20 सितंबर से करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | September 19, 2025 | 11:54 AM IST | 2 mins read
राजस्थान असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 के लिए लिखित परीक्षा 1 से 24 दिसंबर, 2025 तक आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने कॉलेज शिक्षा विभाग के लिए सहायक आचार्य (Assistant Professor) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से आरपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 के लिए 20 सितंबर से आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान सहायक प्रोफेसर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर है। 1 जुलाई, 2025 तक आवेदन की उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु-सीमा में छूट दी जाएगी। आरपीएससी इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 574 सहायक आचार्य के पद भरेगा।
आवेदक के पास न्यूनतम 55% अंकों में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार ने नेट/ एसएलईटी/ एसईटी उत्तीर्ण की हो। जिन उम्मीदवारों को यूजीसी (2009 या 2016 के विनियम तथा समय-समय पर संशोधन) के अनुसार पीएचडी डिग्री प्रदान की गई है या मिल चुकी है, उन्हें NET/SLET/SET से छूट दी जाएगी।
नोटिस में कहा गया कि, “यदि कोई अभ्यर्थी अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन करना चाहता है, तो वह आवेदन की अवधि के दौरान तथा आवेदन की अंतिम तिथि के बाद 10 दिनों के भीतर निर्धारित शुल्क 500 रुपए का ऑनलाइन भुगतान कर संशोधन कर सकता है।”
आरपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य (अनारक्षित) / पिछड़ा वर्ग के क्रीमीलेयर/ अति पिछड़ा वर्ग के क्रीमीलेयर के अभ्यर्थियों को 600 रुपए शुल्क देना होगा। वहीं, एससी/ एसटी/ पिछड़ा वर्ग नॉन क्रीमीलेयर/ अति पिछड़ा वर्ग- नॉन क्रीमीलेयर/ ईडब्ल्यूएस/ सहरिया आदिम जाति और दिव्यांग उम्मीदवारों को 400 रुपए का भुगतान करना होगा।
राजस्थान सहायक प्रोफेसर भर्ती 2025 के तहत चयन प्रक्रिया में प्रतियोगी परीक्षा व साक्षात्कार को शामिल किया गया है। लिखित परीक्षा 1 से 24 दिसंबर, 2025 तक आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध आरपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर नोटिफिकेशन 2025 जांच सकते हैं।
RPSC Assistant Professor Vacancy 2025: आवेदन कैसे करें?
आरपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए ऑनलाइन आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध अप्लाई ऑनलाइन लिंक को क्लिक कर अथवा एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in से लॉगिन कर सिटिजन एप (G2C) में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा।
जिन अभ्यर्थियों (G2C) द्वारा पूर्व में OTR किया जा चुका है, वे अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in से लॉगिन कर सिटिजन में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर अपने ओटीआर नंबर के आधार पर ऑनलाइन आवेदन करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार