RPSC AE Answer Key 2025: आरपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर मॉडल आंसर की जारी, 15 अक्टूबर से दर्ज कराएं आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | October 13, 2025 | 04:46 PM IST | 1 min read
राजस्थान एई 2025 प्रोविजनल आंसर की पर उम्मीदवारों को आपत्ति शुल्क के साथ 17 अक्टूबर तक चुनौती दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है।
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 13 अक्टूबर को विज्ञापन संख्या 10/2024-2025 के अंतर्गत असिस्टेंट इंजीनियर संयुक्त प्रतियोगी (प्री) परीक्षा - 2024 की मॉडल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आरपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
आरपीएससी एई प्रोविजनल आंसर की 2025 पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। उम्मीदवार 15 से 17 अक्टूबर, 2025 तक राजस्थान असिस्टेंट इंजीनियर आंसर की 2025 पर अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। प्रत्येक आपत्ति के लिए कैंडिडेट को 100 रुपए का शुल्क का भुगतान करना होगा।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “आयोग द्वारा शुल्क वापस लौटाने का प्रावधान नहीं है। शुल्क के बिना आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों को केवल ऑनलाइन माध्यम में आपत्तियां दर्ज करनी होगी। अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। आपत्तियां केवल एक बार ही स्वीकार की जाएगी।”
उम्मीदवारों से प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद आयोग द्वारा अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जारी किया जाएगा। आरपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती परीक्षा 28 से 30 सितंबर, 2025 तक आयोजित की गई थी। आयोग इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1014 सहायक अभियंता (AE) के पदों को भरेगा।
आयोग ने कहा कि, “ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने में किसी भी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ईमेल अथवा फोन नंबर 9352323625 व 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।” अधिक जानकारी के लिए आरपीएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
RPSC Assistant Engineer Answer Key 2025: डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके राजस्थान सहायक इंजीनियर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, एई (प्री) 2024 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- आरपीएससी एई उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- उत्तर कुंजी की जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी