RPSC APO City Slip 2026: राजस्थान एपीओ भर्ती परीक्षा की सिटी स्लिप जारी, 30 अगस्त को एडमिट कार्ड
Saurabh Pandey | August 26, 2026 | 01:46 PM IST | 2 mins read
राजस्थान एपीओ भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र की लोकेशन के लिए गूगल मैप पर निर्भर न रहें। तकनीकी त्रुटियों के कारण कुछ परीक्षा केन्द्रों की लोकेशन मैप पर अस्पष्ट हो सकती है।
नई दिल्ली : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर (APO) प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा सिटी स्लिप जारी कर दी है। यह सूचना पर्ची उम्मीदवारों को बताती है कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में होगा। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान एपीओ भर्ती परीक्षा की सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉगिन करना होगा। उम्मीदवार शहर सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं।
राजस्थान एपीओ भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र की लोकेशन के लिए गूगल मैप पर निर्भर न रहें। तकनीकी त्रुटियों के कारण कुछ परीक्षा केन्द्रों की लोकेशन मैप पर अस्पष्ट हो सकती है। इसलिए अभ्यर्थी ई-प्रवेश पत्र पर दिए गए पते की फिजिकल पुष्टि परीक्षा तिथि से पहले ही कर लें, जिससे परीक्षा के दिन देरी न हो।
RPSC APO City Slip 2026: एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर एग्जाम सिटी स्लिप सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद RPSC APO Exam City Slip 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अब लिंक पर क्लिक करने के बाद एग्जाम सिटी स्लिप आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
RPSC APO City Slip 2026: सिटी स्लिप विवरण
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर/आवेदन नंबर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा शहर/ज़िला
- परीक्षा की तारीख
- महत्वपूर्ण निर्देश
RPSC APO Admit Card 2026: एडमिट कार्ड विवरण
राजस्थान लोक सेवा आयोग 30 अगस्त 2026 को एपीओ भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, उन्हें अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा के दिन साथ लेकर जाना होगा।
RPSC APO Exam Date 2026: परीक्षा तिथि
राजस्थान सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) प्रारंभिक परीक्षा 2 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में ओएमआर शीट पर 5वां विकल्प भरने के लिए उम्मीदवारों को 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
अगली खबर
]BPSC ASO Recruitment 2026: दस्तावेज सत्यापन में अनुपस्थित उम्मीदवार 1 सितंबर को करा सकेंगे वेरिफिकेशन
आयोग ने मुख्य परीक्षा के आधार पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाए गए उम्मीदवार, जो 24 अगस्त को निर्धारित सत्र में शामिल नहीं हो पाए थे, अब 1 सितंबर को अपना वेरिफिकेशन पूरा कर सकेंगे।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र