RPSC APO 2024: आरपीएससी एपीओ मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिका के लिए 12 जनवरी से करें आवेदन, प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | January 8, 2026 | 09:27 AM IST | 1 min read
आरपीएससी एपीओ मेन एग्जाम 2024 आंसर बुकलेट प्राप्त करने के लिए आवेदन संख्या, रोल नंबर और जन्म तिथि की सहायता से आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक अभियोजन अधिकारी प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा 2024 (APO Main Exam 2024) की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए नोटिस जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, आरपीएससी एपीओ मेन्स आंसर बुकलेट के लिए 12 से 17 जनवरी, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
सहायक अभियोजन अधिकारी मुख्य परीक्षा 2024 की उत्तर पुस्तिका प्राप्त करने के लिए आवेदन लिंक आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर सक्रिय किया जाएगा। आरपीएससी एपीओ आंसर शीट के लिए परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, रोल नंबर और जन्म तिथि की सहायता से पोर्टल लॉगिन करना होगा।
आयोग ने कहा कि, जिन अभ्यर्थियों द्वारा समय-सीमा के भीतर ही उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त करने के लिए आयोग की वेबसाइट पर आवेदन किया जाएगा, केवल उन्हीं उम्मीदवारों की आंसर बुकलेट आरपीएससी पोर्टल पर अपलोड की जाएंगी। शुल्क भुगतान के लिए लिंक 5 फरवरी से 20 फरवरी, 2026 तक सक्रिय रहेगा।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “अभ्यर्थी प्रति उत्तर पुस्तिका 50 रुपये शुल्क का भुगतान करके स्वयं की आंसर बुकलेट 28 फरवरी, 2026 तक डाउनलोड कर सकते हैं। आरपीएससी एपीओ मुख्य परीक्षा 2024 की उत्तर पुस्तिका 28 फरवरी को रात 12:00 बजे के बाद हटा दी जाएगी।”
आरपीएससी ने स्पष्ट किया है कि उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को केवल आयोग के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आरटीआई पोर्टल या किसी अन्य माध्यम से किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
RPSC APO Main Exam 2024 Answer Sheet: आवेदन कैसे करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके आरपीएससी एपीओ मुख्य परीक्षा 2024 की आंसर शीट प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आरपीएससी की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘कैंडिडेट इंफॉर्मेशन’ पर विजिट करें।
- इसके बाद कैंडिडेट, ‘एग्जाम डैशबोर्ड’ पर क्लिक करें।
- फिर, एपीओ मेन एग्जाम 2024-इंस्ट्रक्शन/ लिंक’ खोजें।
- आंसर बुकलेट अप्लाई/डाउनलोड पर क्लिक करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच