RMC Recruitment 2024: राजकोट नगर निगम में 532 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तिथि कल, 10वीं पास को मौका
Abhay Pratap Singh | September 12, 2024 | 11:41 AM IST | 2 mins read
आरएमसी भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
नई दिल्ली: राजकोट नगर निगम (RMC) में सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तिथि कल यानी 13 सितंबर तय की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आरएमसी की ऑफिशियल वेबसाइट rmc.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
आरएमसी सफाईकर्मी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन प्रक्रिया 21 अगस्त 2024 से शुरू की गई थी। राजकोट नगर निगम भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।
Rajkot Municipal Corporation 2024: पात्रता जानें
आरएमसी भर्ती के लिए आवेदन से पहले उम्मीदवारों को पात्रता की जांच कर लेनी चाहिए:
- आवेदक कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं पास होना चाहिए।
- आवेदन न्यूनतम 20 वर्षों से राजकोट का निवासी हो।
- आवेदक के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी वाला नहीं होना चाहिए।
- जिनके माता/ पिता या दादी राजकोट नगर निगम में स्थायी रूप से सफाई कर्मचारी हो, वे आवेदन के पात्र हैं।
राजकोट नगर निगर में सफाई कर्मचारी की कुल 532 रिक्तियां भरी जाएंगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को सरकार के न्यूनतम वेतन मानदंड या राजकोट नगर निगम के नियमों के अनुसार वेतन दिया जाएगा।
राजकोट महानगर पालिका की सॉलिड वेट मैनेजमेंट शाखा में निम्नलिखित पदों के लिए सरकार के न्यूनतम वेतन के अनुसार उम्मीदवारों को भर्ती के लिए बुलाया जाता है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आरएमसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं।
RMC Bharti 2024: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से आरएमसी भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- कैंडिडेट आधिकारिकि वेबसाइट rmc.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद “Recruitment” सेक्शन में विजिट करें।
- अब, सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी दर्ज करें और दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म जमा करें और इसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार