RIMCEE Class 8th Admissions Exam City 2026: आरआईएमसीईई कक्षा 8 एग्जाम सिटी स्लिप जारी, डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | November 18, 2026 | 07:50 AM IST | 1 min read

आरआईएमसीईई सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

राष्ट्रीय भारतीय सैन्य महाविद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन 6 दिसंबर को किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज एंट्रेंस एग्जाम (RIMCEE) 2026 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। कक्षा 8वीं में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/RIMCEE पर जाकर अपने परीक्षा शहर की जानकारी जांच सकते हैं।

आरआईएमसीईई सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एग्जाम सिटी डिटेल में अपने आवंटित परीक्षा शहर सहित छात्र का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी दिशा निर्देश सहित अन्य  महत्वपूर्ण विवरण की जांच कर सकते हैं।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा राष्ट्रीय भारतीय सैन्य महाविद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन 6 दिसंबर को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। एनटीए परीक्षा से पहले आरआईएमसीईई एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा देगा।

Also read RBSE Half Yearly Exam 2026-27: राजस्थान कक्षा 9 से 12 तक की अर्धवार्षिक परीक्षा का संशोधित टाइम टेबल जारी

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि यह प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड नहीं है। यह केवल उस परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना है जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा। प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड उचित समय पर जारी किया जाएगा। हालांकि, आरआईएमसीईई हॉल टिकट 2026 जारी करने की तिथि नहीं बताई गई है।

यदि किसी उम्मीदवार को RIMCEE 2026 एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने या चेक करने में कोई कठिनाई आती है, तो वह एनटीए हेल्पडेस्क से 011-4075 9000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते है या rimc@nta.gov.in पर ईमेल भेज सकते है।

RIMCEE 2026 Exam City Intimation Slip: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार शहर सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/RIMCEE/ पर जाएं।
  • आरआईएमसीईई सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • आरआईएमसीईई सिटी इंटिमेशन स्लिप जांचें और डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]