RGNUL Curriculum 2024: आरजीएनयूएल ने अपने पाठ्यक्रम में नए आपराधिक कानून और भारतीय ज्ञान प्रणाली को किया शामिल
Abhay Pratap Singh | July 10, 2024 | 05:59 PM IST | 2 mins read
आरजीएनयूएल पंजाब ने भारतीय ज्ञान प्रणाली (Indic Knowledge System) को अपने लीगल एजुकेशन फ्रेमवर्क में एकीकृत करने में भी अग्रणी भूमिका निभाई है।
नई दिल्ली: राजीव गांधी राष्ट्रीय लॉ विश्वविद्यालय पंजाब ने अपने पाठ्यक्रम में नए आपराधिक कानून और भारतीय ज्ञान प्रणाली को शामिल किया है। आरजीएनयूएल ने बताया कि विश्वविद्यालय भारत में कानूनी शिक्षा में सबसे आगे रहा है तथा समकालीन लॉ शिक्षा की जरूरतों को पूरा करने वाले एक व्यापक और गतिशील पाठ्यक्रम उपलब्ध कराने का प्रयास करता है।
इंडिक नॉलेज सिस्टम और लॉ के क्षेत्र में नवीनतम विकास को एकीकृत करने वाले पाठ्यक्रम आरजीएनयूएल के अत्याधुनिक कानूनी शिक्षा प्रदान करने की दिशा में विश्वविद्यालय के दृष्टिकोण को दर्शाते हैं, जो छात्रों को भारत की लॉ विरासत के प्रति सराहना व्यक्त करते हुए कानूनी पेशे की चुनौतियों के लिए तैयार करता है।
आरजीएनयूएल द्वारा 2024-25 से शुरू की गई अध्ययन की नई योजना में भारत की संसद द्वारा अधिनियमित नए कानून जैसे भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023, डिजिटल डेटा संरक्षण अधिनियम 2023, प्रेस और पत्रिकाओं का पंजीकरण अधिनियम 2023, दूरसंचार अधिनियम 2023 और मध्यस्थता अधिनियम 2023 आदि पेश किए गए हैं।
इसके अलावा, शैक्षणिक सत्र 2024-25 से अंतरराष्ट्रीय कानून में विशेषज्ञता के साथ बीए एलएलबी (ऑनर्स) की डिग्री फिर से शुरू की गई है। आरजीएनयूएल ने अपनी अध्ययन योजना में कृषि कानून, राष्ट्रीय सुरक्षा कानून, आतंकवाद निरोधक और रक्षा रणनीति, ऊर्जा कानून, सूचना सुरक्षा एवं डेटा संरक्षण कानून, इंफ्रास्ट्रक्चर लॉ कानून आदि जैसे नए विषय भी शुरू किए हैं।
आरजीएनयूएल पंजाब (RGNUL Punjab) ने भारतीय ज्ञान प्रणाली (Indic Knowledge System) को अपने लीगल एजुकेशन फ्रेमवर्क में एकीकृत करने में भी अग्रणी भूमिका निभाई है। इसमें प्राचीन न्यायशास्त्र, सत्य की खोज के लिए शास्त्रीय पद्धतियां तथा तर्क-वितर्क के लिए शास्त्रीय पद्धतियां आदि शामिल हैं।
राजीव गांधी राष्ट्रीय लॉ विश्वविद्यालय पंजाब ने कहा कि अध्ययन योजना और पाठ्यक्रम को वरिष्ठ संकाय और विभिन्न हितधारकों जैसे उद्योग विशेषज्ञ, पूर्व छात्र, पेशेवर, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) और पाठ्यक्रम विकास समिति (सीडीसी) के साथ विचार-विमर्श के बाद संशोधित और अपडेट किया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी