Abhay Pratap Singh | February 4, 2025 | 03:49 PM IST | 5 mins read
उत्तर प्रदेश के टॉप बीटेक कॉलेजों में आईआईटी कानपुर पहले स्थान पर है। एनआईआरएफ 2024 रैंकिंग में आईआईटी कानपुर को ‘इंजीनियरिंग’ श्रेणी में चौथा स्थान मिला है।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली: करियर के क्षेत्र में इंजीनिरियरिंग (बीटेक) की पढ़ाई आज भी तमाम छात्रों की पहली पसंद बनी हुई है। शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में जेईई मेन, जेईई एडवांस सहित अन्य प्रवेश परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों को बीटेक प्रोग्राम में प्रवेश दिया जाता है। उत्तर प्रदेश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में आईआईटी संस्थान, सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी संस्थान शामिल हैं। उम्मीदवार इस लेख में एनआईआरएफ रैंकिंग के अनुसार उत्तर प्रदेश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों की सूची और उनकी रैंक, एलिजिबिलिटी एवं फीस की जांच कर सकते हैं।
JEE Main 2027: Session 1 Registration Link | Chapter Wise Weightage | Most Scoring Topics
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series | Score Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
Guide 2027: IIT's | NIT's | IIIT's | Fees & Cutoffs 2026-27: IIT's | NIT's | IIIT's
टॉप इंजीनियिरिंग संस्थानों में बीटेक कोर्स में एडमिशन लेना सभी छात्रों का सपना होता है। उत्तर प्रदेश के शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों में आईआईटी कानपुर और आईआईटी बीएचयू का नाम सबसे पहले आता है। हालांकि, आईआईटी संस्थानों के बीटेक कोर्स में जेईई एडवांस स्कोर के माध्यम से छात्रों को प्रवेश दिया जाता है। जेईई एडवांस एग्जाम में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को जेईई मेन परीक्षा में शीर्ष 2.5 लाख में रैंक लाना होता है।
उत्तर प्रदेश के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (IIT Kanpur) पहले स्थान पर है। एनआईआरएफ 2024 रैंकिंग में आईआईटी कानपुर ‘इंजीनियरिंग’ श्रेणी में चौथे स्थान पर है। आईआईटी-के यूजी, पीजी और डॉक्टरेट स्तर पाठ्यक्रम प्रदान करता है। भौतिकी, गणित और रसायन विज्ञान के साथ 10+2 और जेईई एडवांस्ड में सफल उम्मीदवार ही आईआईटी कानपुर के बीटेक/बीई कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। आईआईटी कानपुर में बीटेक की फीस 8.59 लाख रुपये है।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, वाराणसी एनआईआरएफ 2024 रैंकिंग में 10वें स्थान है। आईआईटी बीएचयू यूपी के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में दूसरे नंबर पर है। आईआईटी बनारस बीटेक, बीआर्क,, बीटेक+एमटेक, एमटेक, एमफॉर्मा और पीएचडी सहित 77 पाठ्यक्रम प्रदान करता है। IIT वाराणसी में बीटेक की फीस 10.71 लाख रुपये है। आईआईटी बीएचयू में बीटेक कोर्स में एडमिशन के लिए अभ्यर्थी को न्यूनतम 75% अंकों के साथ 10+2 उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, जेईई एडवांस्ड में न्यूनतम कटऑफ हासिल किया हो।
एनआईआरएफ 2024 रैंकिंग में एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा ‘इंजीनियरिंग’ श्रेणी में 30वें स्थान पर है। एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा एक निजी विश्वविद्यालय है। एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा स्नातक, स्नातकोत्तर, डॉक्टरेट और डिप्लोमा स्तर पर कई तरह के पाठ्यक्रम प्रदान करता है। एमिटी यूनिवर्सिटी जेईई मेन स्कोर के आधार पर अपने बीटेक कोर्स में छात्रों को प्रवेश देता है। उम्मीदवार न्यूनतम 50% अंकों में इंटर पास होना चाहिए। बीटेक कोर्स की फीस 6.28 लाख रुपये से लेकर 19.40 लाख रुपये तक है।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) से संबद्ध जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (ZHCET) अलीगढ़ को एनआईआरएफ 2024 रैंकिंग में 33वें स्थान पर रखा गया है। AMU एक सरकारी केंद्रीय विश्वविद्यालय है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय डिप्लोमा, यूजी, पीजी और डॉक्टरेट स्तर पर 400 से अधिक पाठ्यक्रम प्रदान करता है। ZHCET के बीटेक कोर्स में एडमिशन के लिए एएमयू इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (AMUEEE) उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। साथ ही, अंग्रेजी, भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10+2 या विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में 50% अंकों के साथ डिप्लोमा होना चाहिए।
मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान इलाहाबाद को इंजीनियरिंग डोमेन में एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 में 60वें स्थान पर रखा गया है। एमएनएनआईटी इलाहाबाद को एनआईटी इलाहाबाद के नाम से भी जानते हैं। MNNIT इंजीनियरिंग, विज्ञान, प्रबंधन, कला और कंप्यूटर एप्लीकेशन के क्षेत्र में पाठ्यक्रम प्रदान करता है। एनआईटी इलाहाबाद में जेईई मेन स्कोर के आधार पर छात्रों को बीटेक कोर्स में दाखिला दिया जाएगा। एमएनएनआईटी इलाहाबाद में बीटेक की फीस 6.52 लाख रुपये है। कैटेगरी और पाठ्यक्रम के अनुसार शुल्क अलग-अलग हो सकती है।
उत्तर प्रदेश के अमेठी में स्थित राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 इंजीनियरिंग श्रेणी में 80वें स्थान पर है। आरजीआईपीटी अमेठी एक सरकारी संस्थान है। आरजीआईपीटी बीटेक, इंटीग्रेटेड बीटेक + एमटेक, एमटेक, एमबीए और पीएचडी कार्यक्रमों सहित अन्य पाठ्यक्रम प्रदान करता है। बीटेक और इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री (आईडीडी) कार्यक्रमों के लिए जेईई एडवांस परीक्षा देनी होगी। आरजीआईपीटी अमेठी में बीटेक कार्यक्रम के लिए कुल फीस 11.07 लाख रुपये है, जबकि आईडीडी कार्यक्रम के लिए फीस 13.81 लाख रुपये है।
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर एक सरकारी राज्य विश्वविद्यालय है। एमएमएमयूटी गोरखपुर को इंजीनियरिंग डोमेंन में एनआईआरएफ 2024 रैंकिंग में 84वां स्थान मिला है। एमएमएमयूटी गोरखपुर इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर, विज्ञान, प्रबंधन एवं व्यवसाय प्रशासन और कंप्यूटर एप्लीकेशन और आईटी स्ट्रीम में 49 पाठ्यक्रम प्रदान करता है। MMMUT गोरखपुर जेईई मेन स्कोर के आधार पर छात्रों को बीटेक प्रोग्राम में दाखिला देता है। साथ ही, न्यूनतम 45% अंकों के साथ विज्ञान स्ट्रीम में कक्षा 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण किया हो। बीटेक कोर्स की फीस 8.94 लाख रुपये है।
उत्तर प्रदेश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, इलाहाबाद का नाम भी शामिल है। आईआईआईटी इलाहाबाद को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा प्राप्त है। एनआईआरएफ 2024 रैंकिंग में आईआईआईटी इलाहाबाद को इंजीनियरिंग श्रेणी में 87वां स्थान मिला है। IIIT इलाहाबाद में बीटेक कार्यक्रमों में जेईई मेन परीक्षा के आधार पर प्रवेश मिलता है। साथ ही, उम्मीदवार ने 60% अंकों में 10+2 पास किया हो। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, इलाहाबाद यूजी, पीजी और डॉक्टरेट स्तर पर कार्यक्रम प्रदान करता है। आईआईआईटी इलाहाबाद में बीटेक कोर्स की फीस 7.25 लाख रुपये है।