RRB ALP Recruitment 2024: आरआरबी एएलपी के 5696 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, 19 फरवरी अंतिम तिथि
Abhay Pratap Singh | January 20, 2024 | 09:15 AM IST | 2 mins read
आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट के 5696 पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए 20 जनवरी 2024 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। उम्मीदवार 19 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा एएलपी 2024 के पदों पर भर्ती के लिए 20 जनवरी 2024 से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस भर्ती के तहत एएलपी के 5696 पद भरे जाएंगे। जो उम्मीदवार असिस्टेंट लोको पायलेट (एएलपी) पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट www.Indianrailways.gov.in पर जाकर एप्लिकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
असिस्टेंट लोको पायलेट पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आरआरबी द्वारा 19 फरवरी तय की गई है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार एलिजिबिलिटी, चयन प्रक्रिया व अन्य विवरण नीचे देख सकते हैं।
शैक्षिक योग्यता- जो उम्मीदवार असिस्टेंट लोको पायलेट पद पर आवेदन करना चाहते हैं, वह कक्षा 10वीं की परीक्षा पास हों। साथ ही उनके पास फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मिलराइट / मेंटेनेंस मैकेनिक व मैकेनिक ट्रेड में एनसीवीटी या फिर एससीवीटी से मान्यता प्राप्त संस्थानों द्वारा मैट्रिकुलेशन / एसएसएलसी प्लस आईटीआई प्रमाणपत्र भी होना चाहिए।
आयु सीमा और चयन प्रक्रिया- असिस्टेंट लोको पायलेट पद पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के दौरान कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (सीबीएटी), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकर टेस्ट से गुजरना होगा।
आवेदन शुल्क और वेतन- सामान्य, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। वहीं, एससी, एसटी, फिजिकल हैंडीकैप व सभी वर्ग की महिलाओं के लिए एप्लिकेशन फीस 250 रुपये निर्धारित की गई है। असिस्टेंट लोको पायलेट पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे स्केल 19900-63200 (Level-2) के तहत वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त महंगाई भत्ता, स्थानांतरण भत्ता, चिकित्सा भत्ता व रेलवे परिवहन भत्ता भी दिया जाएगा।
RRB ALP Recruitment 2024: आवेदन कैसे करें
नीचे दिए गए चरणों की मदद से उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाएं।
- "RRB ALP Recruitment 2024" लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर व अन्य जानकारियां भरें।
- अपना जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेज स्कैन करअपलोड करें।
- परीक्षा शुल्क का भुगतान कर आवेदन पत्र सबमिट करें।
अगली खबर
]UPPBPB Recruitment 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के लिए बढ़ाई गई आवेदन सुधार की तिथि
यूपीपीबीपीबी ने यूपी पुलिस कांस्टेबल पद पर भर्ती के लिए आवेदन सुधार की अंतिम तिथि 18 जनवरी से बढ़ाकर 20 जनवरी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म में आवश्यक सुधार कर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल