REET 2025 Result: क्या आज जारी होगा रीट का रिजल्ट? 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी कर रहे इंतजार, जानें अपडेट
Santosh Kumar | May 8, 2025 | 10:05 AM IST | 2 mins read
रीट लेवल 1, 2 रिजल्ट के साथ ही राजस्थान बोर्ड रीट परीक्षा की फाइनल आंसर की और कटऑफ भी जारी कर सकता है।
नई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) जल्द ही राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 2025 का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीएसईआर आज (8 मई) रीट 2025 का रिजल्ट जारी कर सकता है। खबर है कि रीट लेवल 1, 2 के रिजल्ट दोपहर 3:15 बजे जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी सोशल मीडिया पर लगातार बोर्ड से पूछ रहे हैं कि रीट रिजल्ट 2025 कब आएगा? क्या रीट का रिजल्ट आज जारी होगा?
Latest: REET Sample Papers
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
हालांकि बोर्ड की ओर से रीट 2025 रिजल्ट की तारीख और समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड आज यानी गुरुवार को लेवल 1 और 2 दोनों के लिए रीट 2025 रिजल्ट जारी करेगा।
REET Result Kab Aayega: एग्जाम के करीब 68 दिन बाद रिजल्ट
बोर्ड सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा यह परीक्षा 27 व 28 फरवरी को तीन पारियों में आयोजित की गई थी। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए कुल 14 लाख 29 हजार 822 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए।
इनमें लेवल 1 में 3 लाख 46 हजार 625 तथा लेवल 2 में 9 लाख 68 हजार 501 तथा दोनों लेवल के लिए कुल 1 लाख 14 यानि 4 हजार 696 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए।परीक्षा के करीब 68 दिन बाद रीट रिजल्ट 2025 घोषित किया जाएगा।
REET Answer Key 2025: रीट फाइनल आंसर की, कटऑफ जल्द
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट के साथ ही रीट फाइनल आंसर की 2025 और कटऑफ भी जारी कर सकता है। रीट लेवल 1, 2 में कुछ प्रश्नों में बोनस अंक दिए गए हैं। लेवल 1 में 3 और लेवल 2 में दो प्रश्न हटाए गए हैं, जिन पर बोनस अंक दिए जाएंगे।
इसके अलावा 7 प्रश्नों में दो विकल्पों को सही मानते हुए उन अभ्यर्थियों को अंक दिए जाएंगे, जिन्होंने इनमें से कोई विकल्प चुना होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर लॉगिन विवरण दर्ज करके रीट रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’