REET Answer Key 2025 Live: रीट आंसर की कब आएगी? राजस्थान रीट रिजल्ट जल्द; उत्तीर्ण अंक, लेटेस्ट अपडेट जानें
Abhay Pratap Singh | March 11, 2025 | 11:00 PM IST | 6 mins read
रीट परीक्षा 2025 लेवल 1 और लेवल 2 में शामिल होने के लिए 14 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था।
नई दिल्ली: राजस्थान बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (RBSE) की ओर से 27 और 28 फरवरी को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 (REET 2025) आयोजित की गई थी। रीट 2025 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अब रीट 2025 आंसर की और रीट 2025 रिजल्ट का इंतजार है।
रीट परीक्षा लेवल 1 (कक्षा 1 से 5) और लेवल 2 (कक्षा 6 से 8) में शामिल होने के लिए 14 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था। उम्मीद जताई गई है कि, आरबीएसई द्वारा जल्द ही रीट प्रोविजनल आंसर की 2025 जारी की जाएगी, जिसमें कैंडिडेट आपत्तियां भी उठा सकेंगे।
प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद बोर्ड द्वारा रीट फाइनल आंसर की 2025 और रीट परिणाम 2025 आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जारी किया जाएगा। रीट आंसर की और रीट रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
रीट आंसर की की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। हालांकि, आरबीएसई ने अभी तक रीट उत्तर कुंजी और रीट परिणाम घोषित करने की तिथि और समय की आधिकारिकतौर पर पुष्टि नहीं की है। रीट उत्तीर्ण उम्मीदवार प्राथमिक शिक्षण और मध्य शिक्षण के पद पर आवेदन के लिए योग्य होते हैं।
REET Qualifying Marks: रीट उत्तीर्ण अंक
राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2025 के लिए कैटेगरी के अनुसार उत्तीर्ण अंकों की जांच नीचे कर सकते हैं:
- सामान्य - कुल अंकों का 60%, या 150 में से 90
- ओबीसी/एससी/एसटी (गैर-टीएसपी क्षेत्र) - कुल अंकों का 55%, या 150 में से 82.5
- एसटी (टीएसपी क्षेत्र) - कुल अंकों का 36% या 150 में से 54
- विधवाएं और भूतपूर्व सैनिक (सभी श्रेणियां) - कुल अंकों का 50% या 150 में से 75
- शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवार - कुल अंकों का 40%
- सहरिया समुदाय के व्यक्ति - कुल अंकों का 36%
REET Provisional Answer Key 2025: कैसे डाउनलोड करें?
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जाएं। फिर, उत्तर कुंजी से संबंधित सक्रिय लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, लॉगिन विंडो में पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट करें। रीट प्रोविजनल आंसर की 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसे डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का मिलान करें।
March 11, 2025 | 11:00 PM IST
REET Answer Key 2024-25: फाइनल आंसर की
रीट परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों से प्राप्त आपत्तियों की जांच के बाद रीट फाइनल आंसर की 2025 जारी की जाएगी। फाइनल आंसर की के आधार पर रीट परिणाम 2025 की घोषणा की जाएगी।
March 11, 2025 | 10:33 PM IST
REET Answer Key 2024-25 Live: रीट आंसर की चैलेंज फीस
बीएसईआर परीक्षा के दोनों स्तरों के लिए रीट उत्तर कुंजी जारी करेगा। उम्मीदवार किसी भी त्रुटि या गलती के मामले में रीट उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। रीट उत्तर कुंजी 2025 के लिए आपत्तियां दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को चुनौती शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। यदि उठाई गई आपत्तियां सही पाई गईं तो प्रति प्रश्न 100 रुपये वापस कर दिए जाएंगे।
March 11, 2025 | 10:19 PM IST
REET Answer Key 2024-25 Live: रीट आंसर की जल्द
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा की उत्तर कुंजी 2025 जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। आरबीएसई रीट परीक्षा दो घंटे 30 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की गई थी।
March 11, 2025 | 09:00 PM IST
REET Answer Key 2024-25 Live: रीट एग्जाम कब हुआ था?
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (आरबीएसई) की तरफ से 27 और 28 फरवरी, 2025 को राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी रीट परीक्षा आयोजित की गई थी। रीट 2025 परीक्षा लेवल 1 और लेवल 2 पेपर के लिए तीन पालियों में आयोजित हुई थी।
March 11, 2025 | 08:39 PM IST
REET Answer Key 2024-25 Live: रीट फाइनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट
प्राधिकरण जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अंतिम उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट जारी करेगा। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई सभी आपत्तियों के मूल्यांकन के बाद, अंतिम उत्तर कुंजी प्राधिकरण द्वारा जारी की जाएगी।
March 11, 2025 | 08:00 PM IST
REET Admit Card 2024 Live Updates: शिक्षण पदों के लिए पात्रता
रीट उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार राजस्थान के सरकारी और निजी स्कूलों में शिक्षण पदों के लिए पात्र हो जाते हैं। हालांकि फाइनल चयन योग्यता और भर्ती नियमों पर निर्भर करता है।
March 11, 2025 | 07:30 PM IST
REET Answer Key 2025 Live: रीट लेवल 1, 2 आंसर की कब आएगी?
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (आरबीएसई) जल्द ही राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) 2025 लेवल 1 और लेवल 2 परीक्षा की आंसर की जारी करेगा। रीट परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी रीट की आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जाकर REET Answer Key 2025 डाउनलोड कर सकेंगे।
March 11, 2025 | 06:36 PM IST
REET Answer Key 2025 Live: रीट फाइनल आंसर की कब जारी होगी?
रीट आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को आपत्तियां उठाने का विकल्प भी दिया जाएगा। सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद रीट फाइनल आंसर की 2025 और रिजल्ट जारी किया जाएगा।
March 11, 2025 | 06:16 PM IST
REET Answer Key 2025 Live: रीट आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया
- आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘डाउनलोड उत्तर कुंजी’ पर क्लिक करें।
- नए पेज पर, एक लॉगिन विंडो प्रदर्शित होगी।
- अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- रीट उत्तर कुंजी पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- रीट उत्तर डाउनलोड करें और सेव करें।
March 11, 2025 | 05:32 PM IST
REET Answer Key 2025 Live: रीट परीक्षा कब हुई थी?
इस वर्ष राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा लेवल 1 और 2 के लिए 27 और 28 फरवरी, 2025 को दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी।
March 11, 2025 | 05:00 PM IST
REET Answer Key 2025 Live: कटऑफ अंक
REET कट ऑफ मार्क्स 2025 विभिन्न श्रेणियों के लिए प्रकाशित किए जाएंगे, जिनमें TSP और नॉन-TSP शामिल हैं। न्यूनतम से अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार फाइनल चयन के लिए अर्हता प्राप्त करेंगे।
March 11, 2025 | 04:36 PM IST
REET Answer Key 2025 Live: आंसर की डिटेल
- अभ्यर्थी का नाम
- जन्म तिथि
- रोल नंबर
- पंजीकरण संख्या
- परीक्षा में पूछे गए प्रश्न
- अभ्यर्थी द्वारा चिह्नित किए गए प्रश्नों के उत्तर
- बोर्ड द्वारा चिह्नित किए गए प्रश्नों के उत्तर
- अभ्यर्थी की तस्वीर
- अभ्यर्थी के पिता/माता का नाम
- सेट संख्या
- विषय का नाम
- परीक्षा का नाम
March 11, 2025 | 03:27 PM IST
REET Answer Key 2025 Live: रीट 2025 न्यूनतम योग्यता अंक
| कैटेगरी | क्वालीफाइंग मार्क्स |
|---|---|
| सामान्य/ ईडब्ल्यूएस | 60 प्रतिशत |
| एससी/एसटी | 36 प्रतिशत |
March 11, 2025 | 03:05 PM IST
REET Answer Key 2025 Live: रीट आंसर की कैसे डाउनलोड करें?
reet answer key 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरण का पालन करें:
- आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- 'REET उत्तर कुंजी 2025' के लिंक पर क्लिक करें।
- REET उत्तर कुंजी पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- उत्तर कुंजी का पीडीएफ डाउनलोड करें।
March 11, 2025 | 02:33 PM IST
REET Answer Key 2025 Live: रीट आंसर की पर कैसे आपत्तियां दर्ज कराएं?
- आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जाएं।
- 'आपत्ति' के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- REET उत्तर कुंजी 2025 में विशेष प्रश्न के खिलाफ आपत्ति उठाएं।
- शुल्क का भुगतान करें, प्रति प्रश्न 300 रुपए।
- सबमिट पर क्लिक करें और पुष्टि पृष्ठ को सहेजें।
March 11, 2025 | 02:03 PM IST
REET Answer Key 2025 Live: रीट रिस्पॉन्स शीट
REET रिस्पॉन्स शीट 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (BSER) द्वारा जारी किया जाने वाले एक आवश्यक दस्तावेज है। रीट रिस्पॉन्स शीट का उपयोग रिकॉर्ड किए गए उत्तरों की समीक्षा करने, उन्हें प्रारंभिक उत्तर कुंजी से मिलान करने और किसी भी विसंगति की पहचान करने के लिए किया जाता है।
March 11, 2025 | 12:56 PM IST
REET Answer Key 2025 Live: रीट उत्तर कुंजी
REET परीक्षा 2025 की प्रोविजनल आंसर की में ऑफलाइन परीक्षा के सभी प्रश्नों के सही उत्तर होंगे। reet 2025 answer key pdf की सहायता से कैंडिडेट अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
March 11, 2025 | 12:30 PM IST
REET Answer Key 2025 Live: रीट आंसर की की संभावित तिथि
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा 15 मार्च 2025 को REET उत्तर कुंजी 2025 की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जा सकती है।
March 11, 2025 | 11:58 AM IST
REET Answer Key 2025 Live: रीट प्रोविजनल आंसर की ऑनलाइन
आरबीएसई द्वारा रीट प्रोविजनल आंसर (reet answer key 2025 rajasthan) की ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट reet2024.co.in पर उपलब्ध कराई जाएगी।
March 11, 2025 | 11:28 AM IST
REET Answer Key 2025 Live: आरईईटी के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों की संख्या
इस वर्ष रीट लेवल 1 और रीट लेवल 2 के लिए कुल 1,429,800 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इन सभी अभ्यर्थियों के लिए बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन राजस्थान जल्द ही reet answer key 2025 official website पर जारी करेगा।
March 11, 2025 | 10:56 AM IST
REET Answer Key 2025 Live: आरईईटी की कैसे डाउनलोड करें?
कैंडिडेट निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से रीट प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे:
- आरबीएसई की वेबसाइट reet2024.co.in पर जाएं।
- रीट उत्तर कुंजी लिंक 2025 पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- सबमिट करने के बाद उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- इसे डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का मिलान करें।
March 11, 2025 | 10:38 AM IST
REET Answer Key 2025 Live: रीट आंसर की लॉगिन क्रेडेंशियल
राजस्थान बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से reet 2025 answer key की घोषणा के बाद कैंडिडेट लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं।
March 11, 2025 | 10:38 AM IST
REET Answer Key 2025 Live: रीट प्रोविजनल आंसर की
आरबीएसई की ओर से रीट प्रोविजनल आंसर की लिंक reet2024.co.in पर जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी।
अगली खबर
]UPSC CMS Registration 2025: यूपीएससी संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा पंजीकरण की अंतिम तिथि आज, एग्जाम डेट जानें
आयोग ने कहा कि उम्मीदवार नाम (कक्षा 10 के अनुसार), जन्म तिथि, पिता का नाम, माता का नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के लिए अपने ओटीआर प्रोफाइल में बदलाव नहीं कर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 6 mins readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें