REET Answer Key 2025 Live: रीट आंसर की, कटऑफ अंक और रिस्पॉन्स शीट जल्द @reet2024.co.in; लेटेस्ट अपडेट जानें
Abhay Pratap Singh | March 13, 2025 | 10:58 PM IST | 3 mins read
रीट प्रोविजनल आंसर की 2025 पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा जल्द ही रीट लेवल 1 और रीट लेवल 2 परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 (REET 2025) में उपस्थित हुए उम्मीदवारों को रीट आंसर की 2025 पर समय-सीमा के भीतर आपत्तियां दर्ज कराने का भी मौका दिया जाएगा।
रीट प्रोविजनल आंसर की 2025 पर चुनौती दर्ज कराने के लिए कैंडिडेट को प्रति प्रश्न 300 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद आरबीएसई की ओर से रीट फाइनल आंसर की और रीट 2025 रिजल्ट घोषित किया जाएगा। लेवल 1 और लेवल 2 के लिए आंसर की अलग-अलग जारी की जाएगी।
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 27 और 28 फरवरी को राज्य भर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। REET 2025 राजस्थान में लेवल 1 और लेवल 2 के लिए विभिन्न शिक्षण पदों के लिए एक पात्रता परीक्षा है। रीट परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
Also read Bihar Board Result Live: बिहार बोर्ड 10वीं -12वीं रिजल्ट का कब आएगा? टाइमिंग, ऑफिशियल वेबसाइट जानें
प्राधिकरण आधिकारिक वेबसाइट पर रीट उत्तर कुंजी के साथ ही प्रतिक्रिया पत्रक भी जारी करेगा। उम्मीदवार आंसर की रिस्पॉन्स शीट की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। राजस्थान में लेवल 1 (कक्षा 1 से 5) और लेवल 2 (कक्षा 6 से 8) के तहत शिक्षक बनने के लिए रीट अनिवार्य है।
REET Cut Off Marks 2025: कटऑफ अंक
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में कैटेगरी वाइट कटऑफ अंकों की जांच कर सकते हैं:
| कैटेगरी | क्वालीफाइंग मार्क्स |
|---|---|
|
एससी/ एसटी |
36% |
|
जनरल/ अन्य |
60% |
REET Answer Key 2025 Kab Aayegi: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से रीट आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे:
- RBSE की आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘डाउनलोड आंसर की’ पर क्लिक करें।
- अब, लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- रीट प्रोविजनल आंसर की स्क्रीन पर एक नई विंडो में दिखाई देगी।
- रीट उत्तर कुंजी जांचें और जरूरत होने पर आपत्तियां दर्ज करें।
March 13, 2025 | 10:58 PM IST
REET Answer Key 2025 Live: रीट आंसर की आपत्ति
बीएसईआर किसी भी त्रुटि या गलती के मामले में रीट 2025 आंसर की पर आपत्तियां उठाने का विकल्प प्रदान करता है।
March 13, 2025 | 10:00 PM IST
REET Answer Key 2025 Live: रीट 2025 आंसर की
- परीक्षा का स्तर
- प्रश्न सेट
- विषय कोड - संख्या
- सही उत्तर
March 13, 2025 | 08:51 PM IST
REET Answer Key 2025 Live: रीट 2025 आंसर की कब आएगी?
बीएसईआर आरईईटी 2025 आंसर कीप्रोविजनल और फाइनल आंसर की के रूप में जारी की जाएगी।
March 13, 2025 | 08:51 PM IST
REET Answer Key 2025 Live: रीट प्रोविजनल आसंर की की संभावित तिथि
राजस्थान बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (RBSE) द्वारा रीट प्रोविजनल आंसर की होली के बाद यानी 20 मार्च से पहले जारी की जा सकती है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की है।
March 13, 2025 | 07:20 PM IST
REET Answer Key 2025 Live: रीट परीक्षा तिथि
रीट परीक्षा प्रत्येक वर्ष लेवल 1 और लेवल 2 के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को रीट सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है, जो आजीवन के लिए वैध होता है।
March 13, 2025 | 06:38 PM IST
REET Answer Key 2025 Live: रीट परीक्षा के लिए पंजीकृत कुल कैंडिडेट
इस बार रीट परीक्षा के लिए कुल 14,29,800 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही अभ्यर्थियों को रीट आंसर की का इंतजार है।
March 13, 2025 | 06:02 PM IST
REET Answer Key 2025 Live: रीट आंसर की कब तक आएगी
रीट 2025 प्रोविजनल आंसर की ऑनलाइन मोड में आरबीएसी की आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर उपलब्ध होगी।
March 13, 2025 | 05:35 PM IST
REET Answer Key 2025 Live: रीट आंसर की कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट reet2024.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर “REET Answer Key 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- सबमिट करने के बाद आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी।
March 13, 2025 | 05:07 PM IST
REET Answer Key 2025 Live: रीट संभावित अंकों की गणना कैसे करें?
कैंडिडेट रीट आंसर की की सहायता से सही और गलत प्रतिक्रियाओं की संख्या के आधार पर परीक्षा में अपने संभालित अंकों की गणना कर सकते हैं।
March 13, 2025 | 04:28 PM IST
REET Answer Key 2025 Live: रीट उत्तर कुंजी
RBSE जल्द ही लेवल 1 और लेवल 2 शिक्षक परीक्षा के लिए राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2025 उत्तर कुंजी जारी करेगा।
March 13, 2025 | 04:10 PM IST
REET Answer Key 2025 Live: रीट उत्तर कुंजी
REET उत्तर कुंजी की सहायता से उम्मीदवार परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तरों के साथ अपने उत्तरों का मिलान करके संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
March 13, 2025 | 03:38 PM IST
REET Answer Key 2025 Live: रीट लॉगिन क्रेडेंशियल
रीट आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए और रीट रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
March 13, 2025 | 03:37 PM IST
REET Answer Key 2025 Live: रीट ऑफिशियल वेबसाइट
रीट की ऑफिशियल वेबसाइट reet2024.co.in है। आधिकारिक घोषणा के बाद रीट आंसर की लिंक इसी वेबसाइट पर सक्रिय की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें