REET Answer Key 2025: क्या कल तक जारी होगी रीट आंसर की? अभ्यर्थी बोर्ड से पूछ रहे सवाल, जानें लेटेस्ट अपडेट
Santosh Kumar | March 24, 2025 | 01:31 PM IST | 2 mins read
रीट 2024 परीक्षा के करीब एक माह बाद भी आंसर की जारी नहीं करने पर अभ्यर्थी आरबीएसई के प्रति नाराजगी व आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।
नई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) 27 और 28 फरवरी को आयोजित राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 की प्रोविजनल आंसर-की किसी भी समय जारी कर सकता है। प्रदेश के अभ्यर्थी रीट आंसर की का इंतजार कर रहे हैं। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरबीएसई कल यानी 25 मार्च तक रीट 2025 आंसर-की जारी कर सकता है। इस संबंध में राजस्थान बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक तारीख और अपडेट साझा नहीं किया गया है।
Latest: REET Sample Papers
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
रीट 2025 आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। रीट आंसर की आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जारी की जाएगी।
रीट लेवल 1 और 2 परीक्षा में करीब 14.5 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए, जिसमें राजस्थान के साथ यूपी, गुजरात, मध्य प्रदेश और हरियाणा के अभ्यर्थी शामिल थे। अब ये अभ्यर्थी 'एक्स' प्लेटफॉर्म पर बोर्ड से कठिन सवाल पूछ रहे हैं।
REET Answer Key 2025 Kab Aayegi: रीट आंसर की 2025 कब आएगी ?
अभ्यर्थी लगातार राजस्थान बोर्ड से पूछ रहे हैं कि, ''रीट आंसर-की 2025 कब आएगी?'' वहीं, कुछ अभ्यर्थी परीक्षा के करीब एक महीने बाद भी आंसर-की जारी नहीं करने पर बोर्ड के प्रति नाराजगी और कटाक्ष भी कर रहे हैं।
रीट अभ्यर्थी राजस्थान बोर्ड चेयरमैन से पूछ रहे हैं कि रीट आंसर-की आज आएगी या कल? गौरतलब है कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बोर्ड कल (25 मार्च) तक रीट आंसर की 2025 जारी कर सकता है।
REET Answer Key 2025: रीट रिजल्ट कब तक होगा जारी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए 7 से 15 दिन का समय देगा। इसके बाद रीट रिजल्ट जारी किया जाएगा। आरबीएसई ने रीट रिजल्ट के लिए कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है।
संभव है कि जिस तरह से राजस्थान बोर्ड रीट प्रोविजनल आंसर-की जारी करने में समय ले रहा है, उसी तरह रीट 2024 के रिजल्ट में भी देरी हो सकती है। इस बार बोर्ड परीक्षाओं के कारण भी रिजल्ट में देरी हो सकती है।
रीट रिजल्ट 2024 मई-जून महीने तक जारी किया जा सकता है। इस बीच, रीट 2022 परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी सोशल मीडिया पर अपने रीट लेवल 1, 2 संशोधित परिणाम भी जारी करने की मांग कर रहे हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा