HP School News: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का 'रेड अलर्ट', चार जिलों में स्कूल बंद, सीएम ने दिए निर्देश
Press Trust of India | June 30, 2025 | 10:27 AM IST | 1 min read
मौसम विभाग ने बताया है कि सोमवार शाम तक कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।
शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और सोलन जिलों के उपायुक्तों को 29 जून को भारी से बहुत भारी बारिश के लिए मौसम विभाग द्वारा जारी 'रेड' अलर्ट के मद्देनजर 30 जून को स्कूल बंद रखने का निर्देश दिया है।
मौसम विभाग ने बताया है कि सोमवार शाम तक कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला, कुल्लू और चंबा में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
HP School News: इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल
रविवार (29 जून) शाम जारी बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और सोलन जिलों के उपायुक्तों को छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सोमवार (30 जून) को स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं।
मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जिले में भूस्खलन, पेड़ गिरने, बाढ़ आने और सड़कें बंद होने की आशंका के मद्देनजर जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया है।
Also read National Teachers Awards 2025: नेशनल टीचर अवार्ड के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी, अंतिम तिथि 13 जुलाई
10 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट
हालांकि, आईआईटी मंडी, लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज और अन्य चिकित्सा संस्थान खुले रहेंगे। कांगड़ा के उपायुक्त हेमराज बैरवा ने भी आवासीय संस्थानों को छोड़कर जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया है।
शिमला मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार (29 जून) को हिमाचल प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश के लिए "रेड अलर्ट" जारी किया। बता दें कि पिछले 24 घंटों में राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई।
अगली खबर
]OFSS Bihar 11th Admission: बिहार ओएफएसएस के तहत कक्षा 11वीं में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन डेट 3 जुलाई तक बढ़ी
पहले अंतिम तिथि 26 जून थी, लेकिन छात्रों की सुविधा को देखते हुए इसे बढ़ा दिया गया है। मैट्रिक पास कर चुके छात्र और इंटर में एडमिशन लेना चाहते हैं तो वे ofssbihar.org पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल