NEET UG re-exam answer key 2026: रीनीट आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो आज होगी बंद, जल्द आएगा रिजल्ट
Abhay Pratap Singh | June 28, 2026 | 10:45 AM IST | 2 mins read
नीट यूजी रीएग्जाम 2026 आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा नीट यूजी रीएग्जाम 2026 की प्रोविनजल उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो आज बंद कर दी जाएगी। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर 28 जून की रात 11:50 बजे तक चुनौती दर्ज करा सकते हैं।
आपत्तियां उठाने के लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। यदि चुनौती सही पाई जाती है तो शुल्क वापस कर दिया जाएगा। समय-सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी। एनटीए रीनीट फाइनल आंसर की 2026 के आधार पर परिणाम घोषित करेगा।
NEET re-exam answer key 2026: आपत्ति कैसे उठाएं?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- नीट पुनर्परीक्षा उत्तर कुंजी आपत्ति विंडो लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- अब, उन प्रश्नों का चयन करें जिन पर आप आपत्ति उठाना चाहते हैं।
- उत्तर और सहायक दस्तावेज (पीडीएफ) अपलोड करें।
- आपत्ति शुल्क का भुगतान करें, सबमिट करें और प्रिंट निकालें।
नीट यूजी रीएग्जाम 2026 आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। निर्धारित तिथि व समय के बाद आपत्ति दर्ज करने के संबंध में कोई भी अभ्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऑनलाइन आपत्ति उठाने की प्रक्रिया 25 जून, 2026 से शुरू है।
एनटीए ने अभी तक रीनीट 2026 रिजल्ट जारी करने की तिथि व समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। उम्मीद जताई गई है कि जल्द ही नीट यूजी रीएग्जाम 2026 का परिणाम जारी किया जाएगा। परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार ही नीट यूजी 2026 काउंसलिंग में भाग लेने के लिए पात्र होंगे।
NEET UG 2026 Rsult Date: पिछले वर्षों का ट्रेंड
रीनीट यूजी 2026 परीक्षा 21 जून को एक पाली में आयोजित की गई थी। वहीं, 2024 में नीट परीक्षा 5 मई को आयोजित की गई और परिणाम 4 जून को घोषित किया गया, जबकि पुनर्परीक्षा 23 जून को आयोजित की गई और परिणाम 30 जून को घोषित किया गया। उम्मीदवार यहां पिछले वर्षों का नीट यूजी रिजल्ट ट्रेंड जांच सकते हैं:
- 2025 - 14 जून
- 2024 - 4 जून, पुनर्परीक्षा परिणाम - 30 जून।
- 2023 - 13 जून
- 2022 - 7 सितंबर
- 2021 - 1 नवंबर।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’