RCRB Admit Card 2025: आरसीआरबी एडमिट कार्ड rajcrb.rajasthan.gov.in पर जारी; 26, 27 मार्च को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | March 18, 2025 | 06:09 PM IST | 1 min read
आरसीआरबी 2025 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड (RCRB) ने प्रबंधक, वरिष्ठ प्रबंधक और सहायक प्रबंधक सहित विभिन्न पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rajcrb.rajasthan.gov.in के माध्यम से आरसीआरबी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
आरसीआरबी 2025 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और पासवर्ड/ डेट ऑफ बर्थ की आवश्यकता होगी। RAJFED परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। RAJFED एडमिट कार्ड 2025 के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
RCRB 2025 Admit Card: आरसीआरबी एडमिट कार्ड
राजफेड एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की त्रुटि होने पर उम्मीदवारों को तुरंत संबंधित अधिकारी से संपर्क करना चाहिए। आरसीआरबी 2025 हाल टिकट में उम्मीदवार निम्नलिखित विवरणों की जांच कर सकते हैं:
- उम्मीदवार का नाम
- जन्म तिथि
- उम्मीदवार का फोटो
- उम्मीदवार के हस्ताक्षर
- परीक्षा स्थल
- परीक्षा की तिथि एवं समय
- रोल नंबर
RAJFED भर्ती 2025 के लिए लिखित परीक्षा राजस्थान राज्य में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर 26 एवं 27 मार्च को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को राजफेड एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए 27 मार्च तक समय दिया गया है। परीक्षा शुरू होने से कम-से-कम एक घंटा पहले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाना चाहिए।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से राजस्थान राज्य सहकारी विपणन संघ लिमिटेड जयपुर (RAJFED) में कुल 49 रिक्त पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी व लेटेस्ट अपडेट के लिए कैंडिडेट को आरसीआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
RAJFED Admit Card 2025 Out: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन करके आसानी से राजफेड एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आरसीआरबी की वेबसाइट rajcrb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध “राजफेड कॉल लेटर” लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- राजफेड हाल टिकट जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल