RBSE 10th,12th Timetable 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं का टाइम टेबल जारी, 12 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं
Saurabh Pandey | December 19, 2025 | 08:30 PM IST | 1 min read
इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रदेशभर में कुल 6193 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 51 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है, जहां विशेष निगरानी के साथ परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होंगी। बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने परीक्षा कार्यक्रम के बारे में जानकारी साझा की है।
Half Yearly QP's 2025-26: Maths | Sanskrit | Science | SST | English | Hindi
Latest: Best Courses After 10th | Best Stream After Class 10th
Don't Miss: RBSE Board Class 10th QP's & Answer Key 2026
बोर्ड सचिव के अनुसार राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से प्रारंभ होकर 11 मार्च 2026 तक चलेंगी।
आरबीएसई बोर्ड सचिव ने बताया कि परीक्षा के दौरान कुल 6 दिन की छुट्टियां रहेंगी। इनमें 4 रविवार, होली और धुलंडी के दो अवकाश शामिल हैं। इन छुट्टियों के कारण परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा। बोर्ड का मानना है कि त्योहारों की छुट्टियां छात्रों के मानसिक संतुलन को बनाए रखने में मदद करेंगी।
Rajasthan 10th-12th Timetable 2026: परीक्षा केंद्रों की संख्या
इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रदेशभर में कुल 6193 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 51 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है, जहां विशेष निगरानी के साथ परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। इन संवेदनशील केंद्रों पर वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे कि नकल और अनुचित गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जा सके।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार