REET Answer Key 2025: रीट आंसर की मार्च के अंतिम सप्ताह तक जारी होने की उम्मीद, लेटेस्ट अपडेट जानें
Santosh Kumar | March 17, 2025 | 10:59 AM IST | 2 mins read
रीट प्रोविजनल आंसर की 2025 के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा। रीट परीक्षा 27, 28 फरवरी को आयोजित की गई।
नई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) किसी भी समय रीट 2025 की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर सकता है। रीट 2025 परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in के जरिए रीट आंसर-की जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रीट आंसर-की 2025 मार्च के आखिरी हफ्ते तक जारी होने की उम्मीद है।
Latest: REET Sample Papers
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
इससे पहले कहा जा रहा था कि राजस्थान बोर्ड होली से पहले रीट 2025 की आंसर-की जारी कर सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक आरबीएसई 20 से 25 मार्च के बीच रीट आंसर-की जारी कर सकता है।
आरबीएसई रीट आंसर की 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। राजस्थान बोर्ड ने लेवल 1 और लेवल 2 के लिए रीट परीक्षा आयोजित की।
RBSE REET Answer Key 2025: रीट आंसर की कब आएगी?
आरबीएसई रीट आंसर की पीडीएफ दो चरणों में जारी करता है - प्रोविजनल और फाइनल। रीट प्रोविजनल आंसर की 2025 के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा। रीट परीक्षा 27, 28 फरवरी को आयोजित की गई।
आरबीएसई रीट 2025 परीक्षा दो दिन दो पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे और दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की गई। रीट 2025 परीक्षा के लिए 14 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था।
रीट परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी रीट आंसर की 2025 का इंतजार कर रहे हैं और बोर्ड अध्यक्ष से इसे जल्द जारी करने की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर 'रीट आंसर की जारी करो' ट्रेंड कर रहा है।
Also read REET Answer Key 2025 Live: रीट की आंसर की कब आएगी? रिजल्ट डेट, पासिंग मार्क्स, कटऑफ अंक जानें
REET Level 1, 2 Answer Key: रीट 2025 रिजल्ट डेट
बोर्ड उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी पर आपत्ति उठाने का मौका देगा। रीट आंसर की जारी होने के बाद आरबीएसई आपत्ति विंडो खोलेगा। परीक्षा पास करने के लिए सामान्य और अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों को 60% अंक लाने होंगे।
रीट आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 300 रुपए का भुगतान करना होगा। आपत्ति सही पाए जाने पर शुल्क वापस कर दिया जाएगा। रीट परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
रीट 2025 राजस्थान में लेवल 1 और लेवल 2 शिक्षण पदों के लिए पात्रता परीक्षा है। उम्मीदवारों द्वारा दायर की गई चुनौतियों की समीक्षा करने के बाद रीट फाइनल आंसर की 2025 और रीट 2025 रिजल्ट घोषित करेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल