REET Admit Card 2025: रीट एडमिट कार्ड आज reet2024.co.in पर हो सकते हैं जारी, जानें बोर्ड ने क्या कहा?
Santosh Kumar | February 20, 2025 | 10:45 AM IST | 2 mins read
राजस्थान रीट 2025 परीक्षा की पहली पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी।
नई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) आज यानी 20 फरवरी को आरबीएसई रीट एडमिट कार्ड 2025 जारी कर सकता है। इससे पहले बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर 19 फरवरी को शाम 4 बजे तक रीट 2025 एडमिट कार्ड जारी करने की जानकारी दी थी। हालांकि, अभी तक एडमिट कार्ड जारी नहीं हुआ है। राजस्थान बोर्ड रीट 2025 परीक्षा के संबंध में लेटेस्ट अपडेट साझा किया है।
Latest: REET Sample Papers
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
इस बीच, अभ्यर्थी 'X' के जरिए आरबीएसई से पूछ रहे हैं कि 'रीट एडमिट कार्ड कब आएगा।' तमाम स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रीट 2025 एडमिट कार्ड आज (20 फरवरी) या कल (21 फरवरी) जारी हो सकते हैं।
उम्मीदवार रीट एडमिट कार्ड 2024 आधिकारिक पोर्टल reet2024.co.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in से जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकेंगे। रीट 2024 परीक्षा राजस्थान के 41 जिलों और 48 शहरों में होगी।
REET Admit Card 2025: राजस्थान बोर्ड ने क्या कहा ?
रीट 2025 परीक्षा 27 फरवरी को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। आरबीएसई ने बताया कि रीट एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजे जाएंगे। एडमिट कार्ड अभ्यर्थियों को ईमेल या उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज के जरिए भी भेजे जा सकते हैं।
राजस्थान रीट 2025 परीक्षा की पहली पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
राजस्थान बोर्ड ने कहा है कि रीट 2025 परीक्षा में अभ्यर्थियों का सत्यापन बायोमेट्रिक और फेस रिकग्निशन के जरिए किया जाएगा। फर्जी और डमी अभ्यर्थियों की पहचान के लिए संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
REET 2025 Admit Card: रीट एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से राजस्थान रीट एडमिट कार्ड 2025 जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- पेज पर रीट 2025 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा यहां आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- राजस्थान रीट 2025 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
- इसमें दर्ज डिटेल्स की जांच करें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल