जो छात्र एक या दो विषयों में फेल होंगे, वे पूरक परीक्षा देने के योग्य होंगे। परीक्षा जुलाई या अगस्त में हो सकती है। पिछले साल कुल 93.04% छात्र पास हुए। लड़कियों का पास प्रतिशत 93.46% था, जबकि लड़कों का 92.64% रहा था।
RBSE Class 10th Result 2025: आरबीएसई 10वीं रिजल्ट आज शाम 4.30 बजे तक होगा जारी, शिक्षा मंत्री करेंगे घोषणा
Santosh Kumar | May 28, 2025 | 11:25 AM IST | 1 min read
आरबीएसई रिजल्ट घोषित होते ही छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in के माध्यम से चेक कर सकेंगे।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) 10वीं कक्षा का रिजल्ट आज शाम 4.30 बजे जारी किया जाएगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025 की घोषणा करेंगे। राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2025 कोटा में जिला कलेक्ट्रेट के डीओआईटी कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जारी किया जाएगा, जो अजमेर बोर्ड मुख्यालय से वर्चुअली जुड़ा होगा। बोर्ड ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर आरबीएसई 10वीं रिजल्ट डेट की पुष्टि की।
Half Yearly QP's 2025-26: Maths | Sanskrit | Science | SST | English | Hindi
Latest: Best Courses After 10th | Best Stream After Class 10th
Don't Miss: RBSE Board Class 10th QP's & Answer Key 2026
इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में करीब 11 लाख छात्र शामिल हुए थे। रिजल्ट घोषित होते ही छात्र आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।
RBSE Class 10th Result 2025: प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होंगे आंकड़े
आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025 के साथ ही पास प्रतिशत, टॉपर्स की सूची और लिंग-वार प्रदर्शन के आंकड़े भी प्रैस कॉन्फ्रेंस में साझा किए जाएंगे। इस साल आरबीएसई 10 की परीक्षाएं 6 मार्च से 4 अप्रैल 2025 तक चली।
आरबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं राज्य के 41 जिलों के 6,188 केंद्रों पर सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की गईं। छात्र निम्नलिखित प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपना आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट देख सकेंगे-
- rajeduboard.rajasthan.gov.in
- rajresults.nic.in
- डिजिलॉकर ऐप और वेबसाइट
- उमंग ऐप और वेबसाइट
- ऑफलाइन एसएमएस आधारित सेवा
Also read RBSE 10th Result 2025 Live: 10वीं का रिजल्ट राजस्थान बोर्ड आज होगा जारी; लिंक, जानें कैसे देखें
RBSE 10th Result 2025: पिछले साल का पास प्रतिशत
जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे परिणाम घोषित होने के बाद पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन शुल्क 300 रुपये प्रति विषय है। बोर्ड जल्द ही आरबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 की घोषणा करेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार