RBI Grade B Phase 2 Result 2026: आरबीआई ग्रेड बी फेज 2 रिजल्ट घोषित, चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी
Santosh Kumar | August 24, 2026 | 08:39 AM IST | 1 min read
उम्मीदवार आधिकारिक रिजल्ट पीडीएफ में अपने रोल नंबर खोजकर योग्यता स्थिति चेक कर सकते हैं। जनरल स्ट्रीम में इंटरव्यू के लिए कुल 127 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने ग्रेड 'डी' (डीआर) – जनरल कैडर भर्ती 2026 के लिए फेज-2 परीक्षा के नतीजे आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए हैं। आरबीआई ग्रेड बी फेज 2 रिजल्ट आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ प्रारूप में जारी किए गए। फेज-2 परीक्षा 25 जुलाई को आयोजित की गई। सफल उम्मीदवार अब इंटरव्यू के चरण में भाग लेंगे।
जनरल स्ट्रीम में इंटरव्यू के लिए कुल 127 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। रिजल्ट में केवल चुने गए उम्मीदवारों के रोल नंबर पब्लिश किए गए हैं; इस स्टेज पर नाम और अलग-अलग स्कोरकार्ड जारी नहीं किए गए हैं।
रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट: opportunities.rbi.org.in या rbi.org.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार ‘Opportunities@RBI’ सेक्शन में ‘Current Vacancies’ और फिर ‘Results’ लिंक पर क्लिक रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
आरबीआई ग्रेड बी भर्ती प्रक्रिया में तीन स्टेज शामिल हैं: फेज-1, फेज 2 और इंटरव्यू। फेज-1 परीक्षा जून में हुई, जिसके बाद जुलाई में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए फेज-2 परीक्षा हुई। अब उम्मीदवार इंटरव्यू की तैयारी करेंगे।
चुने गए उम्मीदवारों को 2 सितंबर तक अपना बायोडाटा और जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा करने के लिए कहा गया है। इंटरव्यू शेड्यूल-जिसमें तारीख, समय और जगह शामिल है, के बारे में जानकारी बाद में अलग से दी जाएगी।
अगली खबर
]UP TGT Result 2026: यूपी टीजीटी का संशोधित रिजल्ट साइंस व मैथ सहित कई विषयों के लिए घोषित, कट-ऑफ मार्क्स जारी
विज्ञान व गणित सहित कई विषयों के परिणाम जारी किए गए हैं। यह चयन प्रक्रिया कुल 3,539 पदों के लिए आयोजित की गई। यूपीईएसएससी ने यूपी टीजीटी संशोधित रिजल्ट के साथ श्रेणीवार कटऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा