Trusted Source Image

BOB LBO Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा एलबीओ भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पात्रता मानदंड, शुल्क जानें

Saurabh Pandey | August 18, 2026 | 03:46 PM IST | 1 min read

बैंक ऑफ बड़ौदा एलबीओ भर्ती के लिए चुने गए उम्मीदवार को बैंक में जॉइन करने की तारीख से 12 महीने (1 साल) की एक्टिव सर्विस के दौरान प्रोबेशन पर रहना होगा।

बैंक ऑफ बड़ौदा एलबीओ भर्ती 2026 के तहत चुने गए उम्मीदवारों को बैंक के नियमों के अनुसार सर्विस बॉन्ड साइन करना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
बैंक ऑफ बड़ौदा एलबीओ भर्ती 2026 के तहत चुने गए उम्मीदवारों को बैंक के नियमों के अनुसार सर्विस बॉन्ड साइन करना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बैंक ऑफ बड़ौदा ने लोकल बैंक ऑफिसर्स भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। यह भर्ती रेगुलर आधार पर एलबीओ पदों के लिए है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार बैंक के भर्ती पोर्टल bankofbaroda.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 7 सितंबर 2026 तक है।

बैंक ऑफ बड़ौदा एलबीओ भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 अगस्त 2026 को 21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित और अन्य पात्र श्रेणियों के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

Bank of Baroda LBO Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं ओबीसी अभ्यर्थी
850 रुपये (जीएसटी सहित) + पेमेंट गेटवे शुल्क
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, ईएसएम/डीईएसएम एवं महिला अभ्यर्थी
175 रुपये (जीएसटी सहित) + पेमेंट गेटवे शुल्क

BOB LBO Recruitment 2026: कैटेगरीवाइज रिक्तियों की संख्या

श्रेणी
रिक्तियां
अनुसूचित जाति
358
अनुसूचित जनजाति
240
अन्य पिछड़ा वर्ग
600
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
303
सामान्य
981
कुल पद
2,482

Also read SSC CHSL 2025 Allocation: एसएससी सीएचएसएल का पहला आवंटन रिजल्ट जारी, 3,515 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट

BOB LBO Exam Pattern 2026: परीक्षा पैटर्न

विषय का नाम
प्रश्नों की संख्या
अधिकतम अंक
अवधि
भाषा (माध्यम)
अंग्रेजी भाषा (English Language)
30
30
30 मिनट
अंग्रेजी
बैंकिंग ज्ञान (Banking Knowledge)
30
30
30 मिनट
(हिंदी/अंग्रेजी)
सामान्य / आर्थिक जागरूकता (General / Economic Awareness)
30
30
30 मिनट
(हिंदी/अंग्रेजी)
तर्कशक्ति क्षमता एवं संख्यात्मक योग्यता (Reasoning Ability & Quantitative Aptitude)
30
30
30 मिनट
(हिंदी/अंग्रेजी)
कुल (Total)
120
120
120 मिनट
-

Bank of Baroda LBO Recruitment 2026: 1 साल का प्रोबेशन

बैंक ऑफ बड़ौदा एलबीओ भर्ती के लिए चुने गए उम्मीदवार को बैंक में जॉइन करने की तारीख से 12 महीने (1 साल) की एक्टिव सर्विस के दौरान प्रोबेशन पर रहना होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications