RBI Grade B Notification 2026: आरबीआई ग्रेड बी विस्तृत अधिसूचना जारी, आवेदन शुरू, जानें लास्ट डेट, कुल वैकेंसी
Santosh Kumar | April 29, 2026 | 10:56 AM IST | 2 mins read
एससी/एसटी/दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क केवल ₹100 + 18% जीएसटी है। सामान्य/ओबीसी/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सूचना शुल्क सहित आवेदन शुल्क ₹850 + 18% जीएसटी है।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर आरबीआई ग्रेड बी अधिकारी भर्ती 2026 के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी है। कुल 60 पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। आरबीआई ग्रेड बी पदों में जनरल, डीईपीआर और डीएसआईएम स्ट्रीम के तहत रिक्तियां शामिल हैं। आरबीआई ग्रेड बी भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मई को शाम 6 बजे तक तय की गई है।
एससी/एसटी/दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क केवल ₹100 + 18% जीएसटी है। सामान्य/ओबीसी/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सूचना शुल्क सहित आवेदन शुल्क ₹850 + 18% जीएसटी है।
RBI Grade B Notification 2026: ग्रेड बी वैकेंसी विवरण, आयु सीमा
स्टाफ श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है। इसके अतिरिक्त, बैंक/लेनदेन शुल्क भी उम्मीदवार को वहन करना होगा। वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार, आवेदन प्रिंट करने की अंतिम तिथि 5 जून तय की गई है।
आरबीआई ग्रेड बी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी की आयु 1 अप्रैल 2026 को 21 वर्ष तथा 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, अर्थात उसका जन्म 2 अप्रैल 1996 से पहले तथा 1 अप्रैल 2005 के बाद नहीं हुआ हो।
आरबीआई ग्रेड बी 2026 भर्ती में कुल 60 रिक्तियां शामिल हैं, जिनमें ग्रेड ‘बी’ (डीआर) – जनरल में अधिकारियों के लिए 40 पद, डीईपीआर के लिए 10 पद और डीएसआईएम के लिए 10 पद शामिल हैं। एग्जाम डेट भी जारी कर दी गई है।
RBI Grade B Exam Date 2026: आरबीआई ग्रेड बी एग्जाम डेट
आरबीआई ग्रेड बी भर्ती 2026 परीक्षा की डेट्स नीचे तालिका में पदवार दी गई है-
| पोस्ट | परीक्षा का नाम | महत्वपूर्ण तिथियां |
|---|---|---|
|
ग्रेड 'बी' (डीआर) के अधिकारी - जनरल |
चरण-I: ऑनलाइन परीक्षा |
13 जून, 2026 |
|
चरण-II: पेपर-I, II और III की ऑनलाइन परीक्षा |
25 जुलाई, 2026 |
|
|
ग्रेड 'बी' (डीआर) में अधिकारी - डीईपीआर |
चरण-I: पेपर-I और II की ऑनलाइन परीक्षा |
14 जून, 2026 |
|
चरण-II: पेपर-I और II लिखित परीक्षा |
26 जुलाई, 2026 |
|
|
ग्रेड 'बी' (डीआर) के अधिकारी - डीएसआईएम |
चरण-I: पेपर-I की ऑनलाइन परीक्षा |
14 जून, 2026 |
|
चरण-II: पेपर-II और III ऑनलाइन / लिखित परीक्षा |
26 जुलाई, 2026 |
RBI Grade B Recruitment 2025: पात्रता मानदंड
आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। जनरल कैडर के लिए, उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में स्नातक या समकक्ष तकनीकी/व्यावसायिक डिग्री होनी चाहिए और उसमें कम से कम 60% अंक होने चाहिए।
एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए यह सीमा घटाकर 50% अंक रखी गई है। यदि उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में पीजी या समकक्ष तकनीकी/व्यावसायिक डिग्री है, तो उसमें न्यूनतम 55% अंक आवश्यक हैं।
अन्य पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध है। फेज 1 में जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, इंग्लिश लैंग्वेज और रीजनिंग के 200 प्रश्न (200 अंक) पूछे जाएंगे, जिसकी अवधि 120 मिनट है।
अगली खबर
]BPSSC Recruitment 2026: बिहार होमगार्ड में हवलदार इंस्ट्रक्टर पदों पर भर्ती, 1 मई से करें आवेदन, जानें वैकेंसी
यह भर्ती होम गार्ड विभाग के अंतर्गत आती है और राज्य के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान करती है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 मई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बिहार हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती से जुड़ी डिटेल्स इस लेख में आगे दी गई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा