Saurabh Pandey | April 27, 2026 | 09:00 PM IST | 1 min read
इंडियन बैंक एसओ भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर इंटरव्यू के लिए बुलाए जाने वाले उम्मीदवारों की संख्या अनारक्षित श्रेणी के लिए रिक्तियों की संख्या से 3 गुना और आरक्षित श्रेणी के लिए रिक्तियों की संख्या से 5 गुना होगी।
.jpg)
नई दिल्ली : इंडियन बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) भर्ती 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया कल 28 अप्रैल को समाप्त हो जाएगी। स्केल I, II और III पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
इंडियन बैंक आईटी, वित्त, क्रेडिट, रिस्क, मार्किंग और एचआर मैनेजमेंट सहित विभिन्न क्षेत्रों में असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजर और सीनियर मैनेजर, सिविल इंजीनियरिंग और आर्किटेक्ट जैसे कुल 350 पदों पर भर्ती करेगा।
इंडियन बैंक विशेषज्ञ अधिकारी भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा 22 से 32, 34 या 37 वर्ष के बीच है। आयु की गणना की अंतिम तिथि 1 अप्रैल, 2026 है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग होगा। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और दिव्यांगजन वर्ग के उम्मीदवारों को 175 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों को 850 रुपये का भुगतान करना होगा। सभी भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किए जाने हैं।
कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर एप्लीकेशन /सूचना प्रौद्योगिकी/इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं उपकरण में चार वर्षीय इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी डिग्री (या)
इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं उपकरण/कंप्यूटर साइंस/सूचना प्रौद्योगिकी कंप्यूटर एप्लीकेशन में स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए।
इंडियन बैंक एसओ इंटरव्यू 2026 के कुल अंक 100 होंगे, जिसके लिए न्यूनतम उत्तीर्ण अंक अनारक्षित श्रेणी के लिए 40 प्रतिशत और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/दिव्यांग वर्ग के लिए 35 प्रतिशत होंगे।
स्केल | वेतनमान (Salary) |
स्केल 1 | 48,480 से 85,920 रुपये |
स्केल 2 | 64,820 से 93,960 रुपये |
स्केल3 | 85,920 से 1,05,280 रुपये |