Trusted Source Image

BPSSC Recruitment 2026: बिहार होमगार्ड में हवलदार इंस्ट्रक्टर पदों पर भर्ती, 1 मई से करें आवेदन, जानें वैकेंसी

Santosh Kumar | April 29, 2026 | 10:11 AM IST | 1 min read

आवेदन प्रक्रिया 1 मई से 1 जून तक जारी रहेगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।

बीपीएसएससी बिहार होमगार्ड हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026 से जुड़ी डिटेल्स इस लेख में दी गई है। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)
बीपीएसएससी बिहार होमगार्ड हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026 से जुड़ी डिटेल्स इस लेख में दी गई है। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने वर्ष 2026 के लिए बिहार होम गार्ड में हवलदार प्रशिक्षक के कुल 122 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती होम गार्ड विभाग के अंतर्गत आती है और राज्य के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान करती है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 मई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बिहार हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती से जुड़ी डिटेल्स इस लेख में आगे दी गई है।

आवेदन प्रक्रिया 1 मई से 1 जून तक जारी रहेगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। यह भर्ती अभियान अधिसूचना संख्या 05/2026 के तहत जारी किया गया है।

BPSSC Recruitment 2026: आवेदन संबंधी विवरण, चयन प्रक्रिया

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अधिसूचना को पढ़ें। बिहार होमगार्ड हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026 के लिए, आवश्यक न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट (10+2) परीक्षा या उसके समकक्ष योग्यता सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करना है।

सामान्य श्रेणी के लिए निर्धारित आयु सीमा पुरुषों के लिए 18 से 37 वर्ष और महिलाओं के लिए 18 से 40 वर्ष है। आयु सीमा, शारीरिक मापदंड, चयन प्रक्रिया और वेतनमान से संबंधित विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में दी गई है।

आरक्षित श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट के प्रावधान भी शामिल किए गए हैं। चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।

Also readUP Police Recruitment: यूपी पुलिस में होंगी 1 लाख भर्तियां, सीएम योगी ने किया ऐलान

BPSSC Home Guard Vacancy 2026: वैकेंसी का विवरण

बिहार होमगार्ड में हवलदार इंस्ट्रक्टर पदों पर रिक्तियों का श्रेणीवार विवरण नीचे तालिका में दिया गया है-

श्रेणी

कुल पद

महिलाओं के लिए 35% आरक्षित

गैर आरक्षित वर्ग

48

17

अनुसूचित जाति

19

7

अनुसूचित जनजाति

2

-

अत्यंत पिछड़ा वर्ग

22

8

पिछड़ा वर्ग

15

5

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग

12

4

पिछड़ा वर्ग की महिला

4

-

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications