Saurabh Pandey | April 28, 2026 | 03:50 PM IST | 2 mins read
सीएसबीसी बिहार पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल लिखित परीक्षा के आधार पर चयनित 15,516 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) 12 से 24 मार्च 2026 तक शहीद राजेन्द्र प्रसाद सिंह राजकीय उच्च विद्यालय (पटना हाई स्कूल), गर्दनीबाग, पटना-800002 में आयोजित की गई थी।
.jpg)
नई दिल्ली : केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) ने ड्राइवर कांस्टेबल पीईटी परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया के अगले चरण वाहन चालन दक्षता परीक्षा (DET) के लिए चयनित 11,847 अभ्यर्थियों की रोलनंबर वाइज सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर अगले चरण के लिए योग्य पाए गए अभ्यर्थियों को मोटर वाहन चालन दक्षता परीक्षा (Driving Efficiency Test (DET) में शामिल होना एवं इसमें सफल होना अनिवार्य होगा। मोटर वाहन चालन दक्षता परीक्षा (DET) की तिथि, समय एवं स्थान के संबंध में अलग से सूचना वेबसाइट या समाचार पत्रों में प्रकाशित की जाएगी।
सीएसबीसी बिहार पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल भर्ती के अगले राउंड डीईटी का प्रवेश-पत्र, तिथि निर्धारित होने पर पर्षद की वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर उपलब्ध होंगे। कोई भी प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा और प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा में भाग लेने की अनुमति नहीं होगी।
मोटर वाहन चालन दक्षता परीक्षा (DET) में निर्धारित तिथि को प्रत्येक अभ्यर्थी को उसके लिए निर्धारित तिथि एवं समय पर भाग लेना अनिवार्य है, अन्यथा वे अयोग्य माने जाएंगे और उन्हें दूसरा अवसर नहीं दिया जाएगा। किसी भी स्थिति में अवधि विस्तार अथवा तिथि परिवर्तन का अनुरोध स्वीकार्य नहीं होगा।
विवरण | अभ्यर्थियों की संख्या |
कदाचार के आधार पर अयोग्य | 4 |
दौड़ में असफल | 2307 |
अन्य स्पर्धा, दक्षता में असफल | 470 |
Also read SSB Constable GD Sports Quota Recruitment 2026: एसएसबी कांस्टेबल जीडी खेल कोटा भर्ती नोटिफिकेशन जल्द
सीएसबीसी बिहार पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल लिखित परीक्षा के आधार पर चयनित 15,516 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) 12 से 24 मार्च 2026 तक शहीद राजेन्द्र प्रसाद सिंह राजकीय उच्च विद्यालय (पटना हाई स्कूल), गर्दनीबाग, पटना-800002 में आयोजित की गयी थी। शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए कुल 14,624 अभ्यर्थी उपस्थित हुए तथा 888 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।