Ram Temple Ceremony: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बिहार में मौलवी परीक्षा स्थगित
Santosh Kumar | January 21, 2024 | 12:31 PM IST | 2 mins read
मदरसा शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा स्थगित करने का फैसला श्री राम जन्मभूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले लिया है। जिसे लेकर पूरे देश में खुशी का माहौल है।
नई दिल्ली: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शोर इस समय पूरी दुनिया में गूंज रहा है। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए हर समुदाय के लोग तैयार हैं। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कल यानी 22 जनवरी 2024 को होने जा रही है। इस बीच, बिहार मदरसा बोर्ड ने हर भारतीय के इस शुभ दिन पर 22 तारीख को राज्य में होने वाली मौलवी परीक्षा स्थगित कर दी है।
मदरसा शिक्षा बोर्ड ने यह फैसला अयोध्या में होने वाले श्री राम जन्मभूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले लिया है। जिसे लेकर पूरे देश में खुशी का माहौल है। खबर है कि मदरसा शिक्षा बोर्ड रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लाइव देखना चाहते हैं। इसी कड़ी में बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड ने बड़ी घोषणा की है।
बोर्ड ने 22-23 जनवरी को होने वाली मौलवी और फोकानिया की परीक्षा स्थगित कर दी है। परीक्षा अब 29 जनवरी और 30 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए राज्य भर में 253 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन
22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन (Ram Temple Ayodhya) होगा। इस दिन का हर राम भक्त को बेसब्री से इंतजार था। आखिरकार वह क्षण आ गया। श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर इस वक्त भारत समेत पूरी दुनिया भगवा रंग में रंगी हुई है।
देश एक बार फिर दिवाली मनाने को बेताब है। राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे। इस समारोह में क्रिकेटरों, पूर्व जजों, कारसेवकों के परिवारों और संतों समेत कई लोगों को आमंत्रित किया गया है।
समारोह (Ram Temple Ceremony) दोपहर 12:20 बजे होने वाला है, जिसमें 1500-1600 "प्रतिष्ठित" मेहमानों सहित लगभग 8000 आमंत्रित लोगों के भाग लेने की उम्मीद है। इस ऐतिहासिक दिन (Ram Mandir Pran Pratishtha) को देखते हुए भारत सरकार ने 22 जनवरी को केंद्रीय संस्थानों में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी