Rajasthan Vahan Chalak Admit Card 2025: राजस्थान वाहन चालक भर्ती एडमिट कार्ड आज होगा जारी, 23 नवबंर को परीक्षा
Saurabh Pandey | November 19, 2025 | 10:47 AM IST | 1 min read
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में समय से पहले पहुंचना होगा और साथ में वैलिड फोटो आईडी कार्ड साथ रखना होगा, जिससे कि सत्यापन प्रक्रिया में कोई समस्या ना आए।
नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) द्वारा वाहन चालक परीक्षा का एडमिट कार्ड आज 19 नवंबर को जारी किया जाएगा। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष आलोक राज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर जानकारी दी थी कि परीक्षा के एडमिट कार्ड 19 नवम्बर को जारी किए जाएंगे।
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में समय से पहले पहुंचना होगा और साथ में वैलिड फोटो आईडी कार्ड साथ रखना होगा, जिससे कि सत्यापन प्रक्रिया में कोई समस्या ना आए। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
Rajasthan Vahan Chalak Admit Card 2025: डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल सेक्शन में अपना आवेदन/पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- अब सबमिट बटन पर क्लिक करें और राजस्थान ड्राइवर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
- राजस्थान ड्राइवर भर्ती एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- राजस्थान ड्राइवर एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट ले लें।
Rajasthan Vahan Chalak 2025: परीक्षा तिथि
राजस्थान वाहन चालक भर्ती परीक्षा 23 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा पूरी तरह ऑफलाइन मोड में होगी। परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक दो घंटे का समय मिलेगा।
Rajasthan Vahan Chalak Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
राजस्थान वाहन चालक भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 2756 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाना है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी से 28 मार्च 2025 तक चली थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार