Rajasthan SI Exam 2021: आरपीएससी एसआई भर्ती परीक्षा 20 सितंबर को दोबारा होगी, आयोग ने जारी की अधिसूचना
Santosh Kumar | May 12, 2026 | 10:05 PM IST | 1 min read
केवल वे 3,83,097 उम्मीदवार, जो पहले आरपीएससी की परीक्षा के दोनों पेपरों में शामिल हुए, वे ही इस पुन: परीक्षा में भाग लेने के पात्र होंगे।
जयपुर: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2021 दोबारा 20 सितंबर को आयोजित की जाएगी। आरपीएससी ने हाल ही में राज्य सरकार की सिफारिश और अदालत के आदेश के बाद परीक्षा रद्द कर दी थी। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, आरपीएससी एसआई भर्ती परीक्षा 20 सितंबर को पुनः आयोजित की जाएगी।
बयान में कहा गया है कि केवल वही अभ्यर्थी परीक्षा में पुनः शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने 2021 की परीक्षा दी थी। राजस्थान उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने पिछले वर्ष अगस्त में उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2021 को रद्द करने का आदेश दिया था।
उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने इस वर्ष अप्रैल में आदेश को बरकरार रखा। चयनित प्रशिक्षु एसआई ने उच्चतम न्यायालय में खंडपीठ के आदेश को चुनौती दी थी, लेकिन शीर्ष अदालत ने हाल ही में उसकी विशेष अनुमति याचिका खारिज कर दी।
राजस्थान पुलिस के एसओजी ने परीक्षा में फर्जी उम्मीदवारों और कई प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को गिरफ्तार किया था। जिन अभ्यर्थियों का चयन नहीं हुआ था उन्होंने परीक्षा रद्द करने की मांग की थी, जबकि चयनित अभ्यर्थी इसके खिलाफ थे।
केवल वे 3,83,097 उम्मीदवार, जो पहले परीक्षा के दोनों पेपरों में शामिल हुए, वे ही इस पुन: परीक्षा में भाग लेने के पात्र होंगे। भर्ती परीक्षा 3 फरवरी, 2021 को जारी विज्ञापन में निर्धारित नियमों और शर्तों के पूर्णतः अनुरूप आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]UPSSSC Recruitment 2026: यूपी में 1,182 गन्ना पर्यवेक्षक पदों पर भर्ती अधिसूचना जारी, जानें पात्रता, आवेदन डेट
यह भर्ती अभियान उत्तर प्रदेश गन्ना विकास विभाग के तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई से शुरू की जाएगी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी