Rajasthan Safai Karamchari Recruitment 2024: राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आज
Abhay Pratap Singh | March 24, 2024 | 12:36 PM IST | 1 min read
राजस्थान सफाई कर्मचारी 2024 के तहत आवेदन सुधार विंडो 27 मार्च से 2 अप्रैल 2024 तक खुली रहेगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
नई दिल्ली: राजस्थान सरकार के स्थानीय स्वशासन विभाग (एलएसजी) द्वारा आज यानी 24 मार्च को सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर दी जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट lsg.urban.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के तहत सफाई कर्मचारियों की कुल 24,797 रिक्तियां भरी जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों के लिए 27 मार्च से 2 अप्रैल तक आवेदन सुधार विंडो खोली जाएगी। राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवार को पे मैट्रिक्स लेवल-1 के तहत वेतन दिया जाएगा।
आयु सीमा-
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, कैंडिडेट के आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से की जाएगी। इसके अलावा, आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
आवेदन शुल्क-
जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 600 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, रिजर्व और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के कैंडिडेट को 400 रुपये एप्लीकेशन फीस ऑनलाइन माध्यम में जमा करना होगा।
शैक्षणिक योग्यता-
उम्मीदवार राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना चाहिए। वहीं, आवेदक के पास सफाई करने का न्यूनतम 1 वर्ष का अनुभव हो। इसके अलावा विधवा या तलाकशुदा महिला को सफाई कर्मी भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी।
Rajasthan Safai Karamchari Bharti Recruitment 2024: आवेदन करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए निम्नलिखित चरणों की सहायता से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, "चालू भर्ती अनुभाग" पर जाएं।
- अब 'सफाई कर्मचारी भर्ती 2024' लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद ‘Apply now’ पर क्लिक करें और ओटीआर पंजीकरण पूरा करें।
- उम्मीदवार लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें और श्रेणी के अनुसार शुल्क भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार