RSSB VDO Final Result 2026: राजस्थान वीडीओ फाइनल रिजल्ट घोषित, कटऑफ मार्क्स जारी, 828 उम्मीदवार चयनित
Santosh Kumar | June 25, 2026 | 10:04 AM IST | 2 mins read
मेरिट के आधार पर कुल 828 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से चुना गया है, जिनमें नॉन-टीएसपी क्षेत्रों से 664 और टीएसपी क्षेत्रों से 164 उम्मीदवार शामिल हैं।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने विलेज डेवलपमेंट ऑफिसर (वीडीओ) 2025 भर्ती के लिए अंतिम परिणाम घोषित किए। अंतिम चयन सूची, प्रोविजनल सूची और कट-ऑफ मार्क्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं। कुल 828 उम्मीदवारों का अंतिम रूप से चयन किया गया है। यह भर्ती पंचायती राज विभाग के तहत नॉन-टीएसपी और टीएसपी क्षेत्रों के लिए आयोजित की गई।
बोर्ड ने वीडीओ के 850 पदों के लिए 2 नवंबर 2025 को परीक्षा आयोजित की। इसके बाद 19 दिसंबर 2025 को परिणाम और मेरिट सूची जारी की गई। डीवी और पात्रता जांच के लिए 1,995 अभ्यर्थियों की अस्थायी सूची जारी की गई।
RSSB VDO Final Result 2026: 828 उम्मीदवारों का अंतिम रूप से चयन
यह प्रक्रिया ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग द्वारा पूरी की गई। जांच के बाद, मेरिट के आधार पर कुल 828 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से चुना गया है, जिनमें नॉन-टीएसपी क्षेत्रों से 664 और टीएसपी क्षेत्रों से 164 उम्मीदवार शामिल हैं।
चयनित अभ्यर्थियों की सूची नियुक्ति के लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, जयपुर को भेजी जा रही है। साथ ही अंतिम चयनित और प्रोविजनल अभ्यर्थियों की सूची तथा श्रेणीवार कट-ऑफ अंक भी जारी किए गए हैं।
Also read RSSB Forester Admit Card 2026: राजस्थान वनपाल एडमिट कार्ड recruitment.rajasthan.gov.in पर जारी
RSSB VDO Cutoff Marks 2026: नॉन-टीएसपी क्षेत्रों के लिए कटऑफ
RSSB VDO Cutoff Marks 2026: टीएसपी क्षेत्रों के लिए कटऑफ
Rajasthan VDO Result 2026: प्रोविजनल रूप से भी चुने गए उम्मीदवार
प्रोविजनल, उत्कृष्ट खिलाड़ी और दिव्यांगजन श्रेणी के अभ्यर्थियों की पात्रता जांच और डीवी की रिपोर्ट अभी विभाग से प्राप्त होना बाकी है। इन अभ्यर्थियों की रिपोर्ट मिलने के बाद मेरिट सूची के आधार पर अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा।
फिलहाल आरएसएसबी वीडीओ परिणाम विभाग से प्राप्त पात्रता जांच रिपोर्ट के अनुसार जारी किया गया है। यदि किसी अभ्यर्थी की पात्रता में बाद में कोई बदलाव पाया जाता है, तो परिणाम में भी आवश्यक संशोधन किया जा सकता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम