Trusted Source Image

RSSB Forester Admit Card 2026: राजस्थान वनपाल एडमिट कार्ड recruitment.rajasthan.gov.in पर जारी

Santosh Kumar | June 24, 2026 | 05:05 PM IST | 2 mins read

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 259 पद अधिसूचित किए गए हैं, जिनमें गैर-टीएसपी क्षेत्रों के लिए 213 और टीएसपी क्षेत्रों के लिए 46 पद शामिल हैं।

राजस्थान फॉरेस्टर भर्ती परीक्षा 28 जून को राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
राजस्थान फॉरेस्टर भर्ती परीक्षा 28 जून को राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने फॉरेस्टर सीधी भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब अपनी एसएसओ आईडी का इस्तेमाल करके आधिकारिक वेबसाइटों rssb.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in से अपने आरएसएसबी वनपाल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान फॉरेस्टर भर्ती परीक्षा 28 जून को राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

आरएसएसबी ने आधिकारिक पोर्टल पर वनपाल परीक्षा सिटी स्लिप 2026 पहले ही जारी कर दी है। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, फोटो, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, समय और तारीख जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 259 पद अधिसूचित किए गए हैं, जिनमें गैर-टीएसपी क्षेत्रों के लिए 213 और टीएसपी क्षेत्रों के लिए 46 पद शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन शामिल होंगे।

RSSB Forester Admit Card 2026: वनपाल एग्जाम रिपोर्टिंग टाइम

फॉरेस्टर भर्ती परीक्षा 28 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। आरएसएसबी फॉरेस्टर का वेतन राजस्थान सरकार के 7वें वेतन आयोग के तहत वेतन मैट्रिक्स लेवल-8 के अनुसार निर्धारित किया गया है।

परीक्षार्थी परीक्षा के बाद प्रश्नपत्र पुस्तिका और ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी घर ले जा सकेंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा समय से 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। परीक्षा प्रारंभ होने से 1 घंटा पहले तक प्रवेश की अनुमति होगी।

Also readRSSB Forester Exam 2026: आरएसएसबी वनपाल परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप recruitment.rajasthan.gov.in पर जारी

RSSB Forester Admit Card 2026: वनपाल एडमिट कार्ड कैसे देखें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आरएसएसबी वनपाल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'गेट एडमिट कार्ड' सेक्शन पर क्लिक करें।
  • आरएसएसबी वनपाल एडमिट कार्ड लिंक को ओपन करें।
  • आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज कर आईडी लॉगिन करें।
  • आरएसएसबी वनपाल एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • इसमें दर्ज विवरण की जांच करें और प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।

Rajasthan Forester Admit Card 2026: परीक्षा केंद्र पर जरूरी दस्तावेज

केंद्र पर अभ्यर्थी की पहचान ई-प्रवेश पत्र, मूल फोटो पहचान पत्र और आधार कार्ड से की जाएगी। आधार कार्ड पर जन्मतिथि अनिवार्य है। विशेष परिस्थितियों में, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या मतदाता पहचान पत्र मान्य होंगे।

अभ्यर्थी उत्तर पत्रक की कार्बन प्रति परिणाम तक सुरक्षित रखें और बोर्ड द्वारा मांगने पर इसे दिखाना होगा। इसे सुरक्षित न रखने या न देने पर कार्यवाही हो सकती है। गोला भरते समय ध्यान दें कि कार्बन प्रति पर स्पष्ट निशान बनें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications