RSSB LDC Grade-2 Scorecard 2026: आरएसएसबी एलडीसी ग्रेड-2 का स्कोरकार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | October 7, 2026 | 12:40 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in से अपने एलडीसी ग्रेड-2 का स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने आज लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) ग्रेड-2 और जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2026 का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। राजस्थान एलडीसी रिजल्ट 28 सितंबर को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर अपलोड किया गया। इस भर्ती के तहत कुल 10,644 पदों पर चयन किया जाना है, जिसमें नॉन-टीएसपी क्षेत्र में 9,642 पद और टीएसपी क्षेत्र में 1,002 पद शामिल हैं।
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in से अपने एलडीसी ग्रेड-2 का स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं; इसके लिए एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड या जन्म तिथि और सिक्योरिटी कोड की जरूरत होगी।
RSSB LDC Grade-2 Scorecard 2026: एलडीसी स्कोरकार्ड विवरण
लिखित परीक्षा 5 जुलाई को आयोजित की गई। सफल उम्मीदवारों की सूची और कट-ऑफ मार्क्स अब जारी कर दिए गए हैं। आरएसएसबी की ओर से अलग-अलग कैटेगरी के लिए अलग-अलग कट-ऑफ घोषित की गई हैं।
आरएसएसबी एलडीसी स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, प्राप्त मार्क्स, क्वालीफिकेशन स्टेटस और अन्य जरूरी जानकारी है। नतीजों की घोषणा के बाद, सिलेक्शन प्रोसेस का अगला चरण टाइपिंग टेस्ट या स्किल टेस्ट है।
Also read RSSB LDC Final Answer Key 2026: आरएसएसबी एलडीसी ग्रेड-2 की फाइनल आंसर-की जारी, कुल 7 प्रश्न हटाए गए
RSSB LDC Grade-2 Scorecard 2026: अगला चरण टाइपिंग टेस्ट
लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों को ही इस टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। टाइपिंग टेस्ट जनवरी 2027 के आसपास होने की संभावना है। बोर्ड ने मेरिट लिस्ट जारी की है, जिसमें शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर हैं।
आरएसएसबी ने एलडीसी ग्रेड-2 और जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर की 30 सितंबर को जारी की। बोर्ड ने प्रोविजनल आंसर की पर दर्ज आपत्तियों पर विचार करने के बाद, कुल 7 सवाल प्रश्न पत्र से हटा दिए हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र