REET 2024 Admit Card: राजस्थान रीट एडमिट कार्ड reet2024.co.in पर जारी, जानें एग्जाम पैटर्न, पासिंग मार्क्स
Santosh Kumar | February 20, 2025 | 05:23 PM IST | 2 mins read
आरबीएसई रीट 2024 परीक्षा की पहली पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।
नई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) 2024 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in से रीट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आरबीएसई रीट 2024 परीक्षा 27 फरवरी, 2025 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। रीट 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
Latest: REET Sample Papers
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
आरबीएसई रीट 2024 परीक्षा की पहली पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। परीक्षा राजस्थान के 41 जिलों और 48 शहरों में आयोजित की जाएगी।
अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। आरबीएसई रीट एडमिट कार्ड 2024 में अभ्यर्थी का नाम, जन्मतिथि, श्रेणी, परीक्षा की तिथि व समय तथा परीक्षा केंद्र का पता अंकित होगा।
REET 2024 Admit Card: रीट एग्जाम पैटर्न, पासिंग मार्क्स
रीट 2024 परीक्षा में पेपर 1 और पेपर 2 के लिए 150 प्रश्न होंगे, जिन्हें हल करने के लिए उम्मीदवारों को 150 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक प्रश्न के लिए पांच विकल्प होंगे, जिनमें से उम्मीदवारों को सही उत्तर चुनना होगा।
इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी, जहां प्रत्येक गलत या छोड़े गए उत्तर के लिए 0.33 अंक काटे जाएंगे। परीक्षा के दोनों पेपरों में अलग-अलग विषयों के लिए अंक निर्धारित होंगे, इसकी विस्तृत जानकारी जारी ब्रोशर में देख सकते हैं।
आरबीएसई रीट 2024 उत्तीर्ण अंकों के अनुसार, सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 60% अंक प्राप्त करने होंगे। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उत्तीर्ण घोषित होने के लिए न्यूनतम 55% अंक प्राप्त करने होंगे।
REET 2024 Admit Card: रीट एडमिट कार्ड कैसे चेक करें?
रीट परीक्षा कक्षा 1 से 8 तक के लिए शिक्षक भर्ती हेतु पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आरबीएसई रीट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जाएं।
- पेज पर रीट एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा यहां आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- राजस्थान रीट 2024 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
- इसमें दर्ज डिटेल्स की जांच करें और डाउनलोड करें।
रीट एडमिट कार्ड 2024 में रीट परीक्षा शहर और उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा स्थल का सटीक पता अंकित होगा। कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों के लिए लेवल 1 परीक्षा और कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों के लिए लेवल 2 परीक्षा होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार