Live

Rajasthan PTET Result 2026 Live: राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट कल 11.30 बजे होगा जारी; स्कोर कार्ड डाउनलोड लिंक

Abhay Pratap Singh | June 24, 2026 | 07:41 PM IST | 1 min read

राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट का आयोजन 2 वर्षीय बीएड और 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।

राजस्थान पीटीईटी 2026 फाइनल आंसर की 24 जून को जारी कर दी गई है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा द्वारा 25 जून को सुबह 11:30 बजे प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) 2026 परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा। यूनिवर्सिटी की आधिकारिक घोषणा के बाद परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाकर राजस्थान पीटेट रिजल्ट 2026 जांच सकते हैं।

राजस्थान पीटीईटी 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को लॉगिन विंडो में रोल नंबर/ आवेदन नंबर और जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल दर्ज करने होगा। राजस्थान पीटेट रिजल्ट 2026 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदित पाठ्यक्रम, अनुभागवार अंक, कुल प्राप्त अंक, राज्य स्तरीय मेरिट रैंक और योग्यता स्थिति सहित अन्य विवरण शामिल होंगे।

Rajasthan PTET 2026 Counselling -

राजस्थान पीटेट 2026 परिणाम घोषित होने के कुछ दिनों के भीतर ही ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया जाएगा, जिसके लिए लगभग 5,000 रुपये का शुल्क भी देना होगा। राजस्थान पीटेट काउंसलिंग 2026 के माध्यम से उम्मीदवारों को सीटों का आवंटन उनकी रैंक, श्रेणी और सीटों की उपलब्धता और भरे गए कॉलेज व पाठ्यक्रम संबंधी प्राथमिकताओं के आधार पर किया जाता है।

Also read Rajasthan PTET Result 2026: राजस्थान पीटेट रिजल्ट कल सुबह 11:30 बजे आएगा, फाइनल आंसर-की पीडीएफ जारी

राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट का आयोजन 2 वर्षीय और 4 वर्षीय बीएड कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। 14 जून को आयोजित राजस्थान पीटेट 2026 परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी 16 जून को जारी की गई थी, जिस पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 17 से 19 जून तक का समय दिया गया था।

प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद 24 जून को राजस्थान पीटेटअंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। फाइनल आंसर के आधार पर परिणाम तैयार व घोषित किया जाएगा। राजस्थान पीटेट रिजल्ट 2026 में सफल उम्मीदवार ही काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र होंगे। अधिक जानकारी के लिए वीएमओयू की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Rajasthan PTET 2026 Scorecard: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके राजस्थान पीटेट स्कोरकार्ड 2026 जांच सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाएं ।
  • होमपेज पर, “पीटीईटी 2026 रिजल्ट” लिंक पर क्लिक करें ।
  • लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें व सबमिट करें।
  • राजस्थान पीटेट स्कोरकार्ड जांचें व प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
लाइव अपडेट
वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी ने राजस्थान पीटेट 2026 परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। रिजल्ट, कटऑफ अंक और काउंसलिंग सहित अन्य अपडेट के लिए यहां बने रहें।

June 24, 2026 | 07:41 PM IST

राजस्थान पीटेट काउंसलिंग 2026

परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद वीएमओयू द्वारा राजस्थान पीटीईटी 2026 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। काउंसलिंग में निम्नलिखित चरण शामिल हैं:

  • ऑनलाइन पंजीकरण और शुल्क भुगतान
  • कॉलेजों में चयन प्रक्रिया पूरी करना
  • पद और वरीयताओं के आधार पर सीटों का आवंटन
  • दस्तावेज़ सत्यापन
  • आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना

June 24, 2026 | 06:53 PM IST

www ptet 2026 org login: पीटीईटी परिणाम पीडीएफ में उल्लिखित विवरण

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • परीक्षा का नाम और पाठ्यक्रम
  • प्राप्त अंक
  • प्राप्त रैंक
  • पात्रता स्थिति
  • श्रेणी विवरण (आदि)।

June 24, 2026 | 05:42 PM IST

Rajasthan PTET Result 2026: महत्वपूर्ण विवरण


परीक्षा का नाम

राजस्थान पीटीईटी 2026

परीक्षा तिथि

14 जून 2026

रिजल्ट जारी होने की तिथि व समय

25 जून 2026 (सुबह 11:30 बजे)

कुल पंजीकृत अभ्यर्थी

1,26,600

परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी

1,07,575

बीएड कॉलेजों की संख्या

935

कुल बीएड सीटें

1,07,040

काउंसलिंग

रिजल्ट के बाद शुरू होगी


June 24, 2026 | 05:11 PM IST

rajasthan ptet 2026 result date

वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा द्वारा 25 जून को सुबह 11:30 बजे VMOU की ऑफिशियल वेबसाइट ptetvmoukota2025.in या vmou.ac.in पर राजस्थान पीटेट रिजल्ट 2026 जारी किया जाएगा।

June 24, 2026 | 04:36 PM IST

Rajasthan PTET 2026 result: राजस्थान पीटीईटी 2026 स्कोरकार्ड विवरण

  • उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर और श्रेणी।
  • जिस पाठ्यक्रम के लिए आवेदन किया गया है (2 वर्षीय बीएड या 4 वर्षीय एकीकृत बीएड)।
  • अनुभागवार अंक (मानसिक क्षमता, शिक्षण योग्यता, सामान्य ज्ञान, भाषा प्रवीणता)।
  • 600 में से कुल अंक और राज्य स्तरीय मेरिट रैंक।
  • योग्यता की स्थिति और परीक्षा केंद्र का विवरण।

June 24, 2026 | 04:05 PM IST

Rajasthan PTET Result 2026 Live: राजस्थान पीटेट रिजल्ट 2026 कब आएगा?

राजस्थान पीटीईटी 2026 का परिणाम आधिकारिक पोर्टल ptetvmoukota2026.in पर कल घोषित किए जाने की उम्मीद है। राजस्थान पीटेट फाइनल आंसर की आज जारी कर दी गई है।

June 24, 2026 | 04:04 PM IST

Rajasthan PTET Result 2026: राजस्थान पीटेट रिजल्ट कैसे जांचें?

  • आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in या vmou.ac.in पर जाएं ।
  • होमपेज पर "पीटीईटी 2026 रिजल्ट" या "स्कोरकार्ड" लिंक पर क्लिक करें ।
  • अपने रोल नंबर/आवेदन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • राजस्थान पीटेट स्कोरकार्ड पीडीएफ डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]