Rajasthan Police Constable Recruitment 2025: राजस्थान में कांस्टेबल के 9,617 पदों पर वैकेंसी, जानें आवेदन तिथि
Santosh Kumar | April 10, 2025 | 05:26 PM IST | 2 mins read
आवेदन की अंतिम तिथि के बाद 18 से 20 मई 2025 तक आवेदन में गलती सुधारने का मौका मिलेगा। इसके लिए वेबसाइट पर लिंक दिया जाएगा।
नई दिल्ली: राजस्थान पुलिस विभाग ने 2025 कांस्टेबल भर्ती अभियान की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 9,617 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 अप्रैल 2025 से शुरू होगी। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर विस्तृत अधिसूचना चेक कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 17 मई 2025 है।
सामान्य, ओबीसी (क्रीमी लेयर), ईबीसी और राज्य के बाहर के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है। राजस्थान के ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), ईबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, टीएसपी और सहरिया श्रेणी के उम्मीदवारों को 400 रुपये का शुल्क देना होगा।
Rajasthan Police Bharti 2025: आवेदन करेक्शन विंडो डेट
आवेदन की अंतिम तिथि के बाद 18 से 20 मई 2025 तक आवेदन में गलती सुधारने का मौका मिलेगा। इसके लिए वेबसाइट पर लिंक दिया जाएगा। इस तय समय से पहले या बाद में कोई गलती सुधारने का मौका नहीं मिलेगा।
गलती सुधारने के लिए 300 रुपये का शुल्क ऑनलाइन देना होगा। अधिसूचना के अनुसार, सुधार केवल उन्हीं पदों और जिले/इकाई में किया जा सकेगा, जिसके लिए पहले आवेदन किया गया था। इसके अलावा कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
Rajasthan Police Recruitment 2025: पद और पात्रता मानदंड
कुल 9,617 पदों में से 8,148 पद कांस्टेबल (सामान्य, ड्राइवर, बैंड) के लिए हैं, जबकि 1,469 पद कांस्टेबल (पुलिस टेलीकॉम ऑपरेटर/ड्राइवर) के लिए हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवारों को बोर्ड की सामान्य पात्रता परीक्षा 2024 उत्तीर्ण होना चाहिए।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती पात्रता के अनुसार, सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि एससी और एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 35% अंक चाहिए।
कांस्टेबल पदों के लिए चयन प्रक्रिया सबसे पहले लिखित होगी। इसके बाद PET-PST से गुजरना होगा। लिखित और दक्षता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। अंत में चयनित अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल