Rajasthan Patwari Exam 2025 Live: राजस्थान पटवारी भर्ती एग्जाम एनालिसिस जारी, आंसर की, रिजल्ट डेट
Abhay Pratap Singh | August 19, 2025 | 09:31 AM IST | 6 mins read
राजस्थान पटवारी आंसर की 2025 आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जल्द ही जारी की जाएगी।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा 17 अगस्त को राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 के लिए लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक समाप्त कर ली गई है। आरएसएसबी पटवारी परीक्षा 2025 पहली पाली में सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित की गई।
आरएसएसबी पटवारी एग्जाम 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। राजस्थान पटवारी एडमिट कार्ड के साथ उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना था। राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 प्रत्येक शिफ्ट में तीन-तीन घंटे की अवधि में कराई गई।
एग्जाम पैटर्न के अनुसार, पेपर में कुल 300 अंकों के लिए 150 प्रश्न रहे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा। राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 के लिए 650,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राजस्थान राज्य में पटवारी के कुल 3,705 पदों को भरा जाएगा।
Also read Rajasthan Patwari Exam 2025: राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा आज, महत्वपूर्ण दिशानिर्देश जानें
राजस्थान पटवारी परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा दिवस दिशानिर्देश का पालन करना अनिवार्य था। परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया गया। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर नीला बॉल प्वाइंट पेंन और पासपोर्ट साइज की रंगीन नवीनतम फोटो भी लाना था।
RSSB Rajasthan Patwari Exam Date 2025: ड्रेस कोड
- पुरुष अभ्यर्थियों को आधी व पूरी बांह की शर्ट एवं टीशर्ट तथा कुर्ता, पायजामा और पैंट पहनकर आने की सलाह दी गई है।
- उम्मीदवारों को जीन्स पहनने की अनुमति नहीं है।
- महिला अभ्यर्थियों को कुर्ता/ ब्लाउज, सलवार-सूट और साड़ी पहनकर परीक्षा केंद्र पर आना होगा। साथ ही, बालों में साधारण बैंड लगाने की अनुमति है।
- कांच की पतली चूड़ियों के अलावा गहने/ जेवरात, कान में बाली, अंगूठी, ब्रासलेट आदि पहनने पर रोक है।
- इसके अलावा, परीक्षार्थियों को घड़ी, बेल्ट, पर्स, हैंडबैग, स्टॉल साथ में नहीं लाने की सलाह दी गई है।
August 19, 2025 | 09:31 AM IST
Rajasthan Patwari Recruitment 2025: आरएसएसबी पटवारी परीक्षा 3,705 पदों के लिए
आरएसएसबी पटवारी परीक्षा 3,705 पदों को भरने के लिए आयोजित की गई। परीक्षा दो पालियों में हुई - पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चली।
August 19, 2025 | 08:44 AM IST
Rajasthan Patwari Exam 2025: अलग-अलग सेटों में प्रश्न पत्र
पेपर लीक और नकल जैसी अनियमितताओं को रोकने के लिए, आरएसएसबी ने पटवारी प्रश्नपत्रों को अलग-अलग सेटों में तैयार किया था।
August 19, 2025 | 07:28 AM IST
Rajasthan Patwari Exam 2025: आरएसएसबी पटवारी प्रश्न पत्र वेबसाइट पर जारी
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने 17 अगस्त 2025 को आयोजित राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 की पहली पाली (शिफ्ट 1) के सभी सेटों के प्रश्न पत्र आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिए हैं।
August 18, 2025 | 10:53 PM IST
पटवारी में कितने एग्जाम होते हैं?
मध्य प्रदेश पटवारी परीक्षा पैटर्न में दो भाग होते हैं: भाग A और भाग B। दोनों भागों के लिए समय अवधि 3 घंटे है और कुल 200 अंक हैं । उम्मीदवारों को एक बार में पूरी परीक्षा देनी होगी।
August 18, 2025 | 10:30 PM IST
पटवारी का दूसरा नाम क्या है?
पटवारी को 'लेखपाल' भी कहा जाता है। वे मुख्य रूप से किसानों से भू-राजस्व एकत्र करने के लिए ज़िम्मेदार होते हैं।
August 18, 2025 | 09:37 PM IST
क्या पटवारी एग्जाम में इंटरव्यू होता है?
इंटरव्यू का आयोजन उम्मीदवारों के व्यावहारिक ज्ञान और व्यावसायिकता का परीक्षण करने के लिए किया जाता है। इस चरण के लिए कोई पाठ्यक्रम नहीं है, लेकिन उम्मीदवारों को नवीनतम समसामयिक घटनाओं और राजस्थान राज्य के सामान्य ज्ञान का ज्ञान होना आवश्यक है।
August 18, 2025 | 08:56 PM IST
पटवारी में सिलेक्शन कैसे होता है?
राजस्थान पटवारी की भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाता है। लिखित परीक्षा में क्वालिफाई एग्जाम (10वीं या 12वीं) स्तर के प्रश्न पूछे जाते हैं, जो कि सामान्य अध्ययन, रीजनिंग, अंग्रेजी/हिंदी आदि विषयों से होते हैं।
August 18, 2025 | 08:01 PM IST
पटवारी की सैलरी कितनी होती है?
पटवारी का वेतन भी लेखपाल जितना यानी कि 29,200 रुपये से 92,300 रुपये तक होता है।
August 18, 2025 | 06:58 PM IST
Rajasthan Patwari Exam 2025 Live: राजस्थान पटवारी परीक्षा 2025 पैटर्न
विषय | प्रश्न | अंक | परीक्षा का समय |
---|---|---|---|
सामान्य विज्ञान, भारत का इतिहास, राजनीति और भूगोल, सामान्य ज्ञान, समसामयिक घटनाएं |
38 |
76 |
3 घंटे |
राजस्थान का भूगोल, इतिहास, संस्कृति और राजनीति |
30 |
60 |
|
सामान्य अंग्रेजी और हिंदी |
22 |
44 |
|
मानसिक क्षमता और तर्क, बुनियादी संख्यात्मक दक्षता |
45 |
90 |
|
बेसिक कंप्यूटर |
15 |
30 |
|
कुल |
150 |
300 |
August 18, 2025 | 06:26 PM IST
Rajasthan Patwari Exam 2025 Live: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड
August 18, 2025 | 05:37 PM IST
Rajasthan Patwari Exam 2025 Live: लेटेस्ट अपडेट
राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 के लिए नवीनतम अपडेट्स के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
August 18, 2025 | 05:11 PM IST
Rajasthan Patwari Exam 2025 Live: राजस्थान पटवारी आंसर की
राजस्थान पटवारी आंसर की 2025 की सहायता से कैंडिडेट अपने संभावित अंकों की गणना भी कर सकते हैं।
August 18, 2025 | 04:13 PM IST
Rajasthan Patwari Exam 2025 Live: राजस्थान पटवारी चयन प्रक्रिया
आरएसएसबी पटवारी भर्ती चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू को शामिल किया गया है।
August 18, 2025 | 03:34 PM IST
Rajasthan Patwari Exam 2025 Live: राजस्थान पटवारी परीक्षा पैटर्न
राजस्थान पटवारी परीक्षा में कुल 300 अंकों के लिए 150 सवाल पूछे गए थे।
August 18, 2025 | 03:04 PM IST
Rajasthan Patwari Exam 2025 Live: कुल पद
राजस्थान पटवारी भर्ती के तहत कुल 3705 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
August 18, 2025 | 02:26 PM IST
पटवारी परीक्षा में कितने पेपर होते हैं?
पेपर में पांच विषयों (सामान्य ज्ञान, गणित एवं योग्यता, सामान्य हिंदी, ग्रामीण अर्थव्यवस्था एवं पंचायती राज और कंप्यूटर ज्ञान) से 20 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। पेपर के लिए कुल अंक 100 होंगे और उम्मीदवारों को अपने पेपर खत्म करने के लिए कुल 2 घंटे का समय मिलेगा।
August 18, 2025 | 01:56 PM IST
Rajasthan Patwari Exam 2025 Live: आरएसएसबी पटवारी अंकन योजना
राजस्थान पटवारी अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए ⅓ अंक काटा जाएगा।
August 18, 2025 | 01:10 PM IST
Rajasthan Patwari Exam 2025 Live: राजस्थान पटवारी क्वेश्चन पेपर
August 18, 2025 | 12:31 PM IST
Rajasthan Patwari Exam 2025 Live: आरएसएसबी पटवारी परीक्षा में उपस्थित कैंडिडेट
X पर नवीनतम घोषणा के अनुसार, 3705 रिक्तियों के लिए 3.38 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। उम्मीदवारों को परीक्षा का समग्र कठिनाई स्तर आसान से मध्यम लगा।
August 18, 2025 | 12:08 PM IST
Rajasthan Patwari Exam 2025 Live: आरएसएसबी पटवारी आंसर की
आरएसएसबी राजस्थान पटवारी आंसर की 2025 जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
August 18, 2025 | 11:19 AM IST
Rajasthan Patwari Exam 2025 Live: आरएसएसबी की वेबसाइट
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड यानी आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in है।
August 18, 2025 | 10:41 AM IST
Rajasthan Patwari Exam 2025 Live: राजस्थान पटवारी एग्जाम
राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 परीक्षा 2025 का आयोजन 17 अगस्त को 38 जिलों में बनाए गए 1,030 केंद्रों पर किया गया था।
August 18, 2025 | 10:08 AM IST
Rajasthan Patwari 2025 Exam: 650,000 से अधिक आवेदन प्राप्त
राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 के लिए 650,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राजस्थान राज्य में पटवारी के कुल 3,705 पदों को भरा जाएगा।
August 18, 2025 | 09:18 AM IST
RSSB Patwari Answer Key 2025: आरएसएसबी पटवारी आंसर की 2025
राजस्थान आरएसएसबी पटवारी आंसर की 2025 आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जल्द ही जारी की जाएगी।
August 18, 2025 | 07:30 AM IST
RSSB Patwari Exam Time: आरएसएसबी पटवारी एग्जाम टाइम
आरएसएसबी पटवारी परीक्षा 2025 पहली पाली में सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित की गई।
August 17, 2025 | 06:57 PM IST
Rajasthan Patwari Exam 2025 Live: राजस्थान पटवारी क्वेश्चन पेपर डाउनलोड लिंक
राजस्थान पटवारी 2025 प्रश्न पत्र डाउनलोड लिंक rssb.rajasthan.gov.in/oldpapers है।
August 17, 2025 | 06:42 PM IST
Rajasthan Patwari Exam 2025 Live: राजस्थान पटवारी परीक्षा में उपस्थित कैंडिडेट
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया कि, “आज पटवार परीक्षा में लगभग 89% यानि 6.76 लाख में से 6 लाख से भी ज्यादा कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया।”
August 17, 2025 | 06:02 PM IST
Rajasthan Patwari Exam 2025 Live: राजस्थान पटवारी शिफ्ट 2 परीक्षा समाप्त
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 के लिए शिफ्ट 2 की परीक्षा शाम 6 बजे सफलतापूर्वक समाप्त कर ली गई है।
August 17, 2025 | 05:28 PM IST
Rajasthan Patwari Exam 2025 Live: राजस्थान पटवारी चयन प्रक्रिया
राजस्थान पटवारी भर्ती चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
August 17, 2025 | 04:44 PM IST
Rajasthan Patwari Exam 2025 Live: राजस्थान पटवारी परीक्षा शिफ्ट 1 एनालिसिस
राजस्थान पटवारी परीक्षा शिफ्ट 1 एनालिसिस के अनुसार, परीक्षा का समग्र कठिनाई स्तर आसान से मध्यम स्तर की रही।
August 17, 2025 | 04:07 PM IST
Rajasthan Patwari Exam 2025 Live: क्या नेगेटिव मार्किंग है?
हां, राजस्थान पटवारी परीक्षा 2025 में नेगेटिव मार्किंग है। प्रत्येग गलत उत्तर के लिए ⅓ अंक काटे जाएंगे।
August 17, 2025 | 03:37 PM IST
Rajasthan Patwari Exam 2025 Live: आरएसएसबी पटवारी आंसर की
आरएसएसबी राजस्थान पटवारी आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
August 17, 2025 | 03:03 PM IST
Rajasthan Patwari Exam 2025 Live: द्वितीय पाली की परीक्षा शुरू
राजस्थान पटवारी परीक्षा 2025 के लिए द्वितीय पाली की परीक्षा तीन घंटे की अवधि के लिए दोपहर 3 बजे से शुरू कर दी गई है।
August 17, 2025 | 01:59 PM IST
Rajasthan Patwari Exam 2025 Live: कुल पद
राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 के माध्यम से राज्य में कुल 3,705 पदों को भरा जाएगा।
August 17, 2025 | 01:31 PM IST
Rajasthan Patwari Exam 2025 Live: आरएसएसबी पटवारी प्रश्न पत्र
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर प्रश्न पत्र और आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी की जाएगी।
August 17, 2025 | 01:03 PM IST
Rajasthan Patwari Exam 2025 Live: दूसरी पाली की परीक्षा कब शुरू होगी?
राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 के लिए दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।
August 17, 2025 | 12:32 PM IST
Rajasthan Patwari Exam 2025 Live: पहली पाली की परीक्षा समाप्त
राजस्थान पटवारी परीक्षा 2025 पहली पाली के लिए सफलतापूर्वक दोपहर 12:00 बजे समाप्त कर ली गई है।
August 17, 2025 | 11:59 AM IST
Rajasthan Patwari Exam 2025 Live: आवश्यक दस्तावेज
राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अपने प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज की फोटो परीक्षा केंद्र पर लाना होगा।
August 17, 2025 | 11:23 AM IST
Rajasthan Patwari Exam 2025 Live: राजस्थान पटवारी एडमिट कार्ड
राजस्थान पटवारी 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 13 अगस्त को जारी किया गया था। उम्मीदवार recruitment.rajasthan.gov.in पर दिए गए लिंक का उपयोग करके अपना हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
August 17, 2025 | 11:18 AM IST
Rajasthan Patwari Exam 2025 Live: राजस्थान पटवारी परीक्षा का समय
आरएसएसबी पटवारी परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से तीन घंटे की अवधि के लिए शुरू है, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक कराई जाएगी।
August 17, 2025 | 11:18 AM IST
Rajasthan Patwari Exam 2025 Live: राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा
राजस्थान पटवारी परीक्षा 2025 आज यानी 17 अगस्त को दो पालियों में आयोजित की जा रही है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Nobel Prize in Chemistry 2025: सुसुमु कितागावा, रिचर्ड रॉबसन, उमर एम याघी को मिलेगा केमिस्ट्री का नोबेल प्राइज
- Nobel Prize in Physics 2025: जॉन क्लार्क, माइकल एच डेवोरेट और जॉन एम मार्टिनिस को मिला भौतिकी का नोबेल प्राइज
- CAT 2025: कैट परीक्षा 30 नवंबर को 3 पाली में; 2 महीने में कैसे करें तैयारी? जानें एग्जाम पैटर्न, चयन प्रक्रिया
- UP News: यूपी में वजीफा से वंचित 5 लाख से अधिक छात्रों को दिवाली से पहले मिलेगी छात्रवृत्ति, सीएम योगी ने कहा
- NIRF Ranking 2025: यूनिवर्सिटी श्रेणी में डीयू 5वें स्थान पर, टॉप 20 में दिल्ली विश्वविद्यालय के 10 कॉलेज
- NIRF MBA Ranking 2025: आईआईएम अहमदाबाद शीर्ष पर बरकरार, आईआईएम लखनऊ की टॉप 5 में वापसी, देखें लिस्ट
- Govt Survey: एक तिहाई स्कूली बच्चे लेते हैं निजी कोचिंग, शहरों में यह प्रवृत्ति अधिक, सरकारी सर्वे में खुलासा
- NEET PG 2025 Result: नीट पीजी रिजल्ट 3 सितंबर तक होगा जारी, लाखों उम्मीदवारों को इंतजार, जानें अपेक्षित कटऑफ
- Coursera Global Skills Report 2025: भारत वैश्विक रैंकिंग में 89वें स्थान पर, एआई और टेक स्किल की मांग में तेजी
- NEET UG 2025: उत्तर प्रदेश के टॉप सरकारी मेडिकल कॉलेज कौन से हैं? पात्रता, फीस और रैंक जानें