Rajasthan LDC Result 2026: निकाय चुनावों के चलते एलडीसी रिजल्ट टला, आरएसएसबी अध्यक्ष ने बताई अपेक्षित तिथि
Santosh Kumar | August 26, 2026 | 08:34 AM IST | 2 mins read
बोर्ड के चेयरमैन मेजर जनरल आलोक राज ने कहा है कि आरएसएसबी एलडीसी ग्रेड-2 का रिजल्ट चुनाव के बाद जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) द्वारा आयोजित लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) ग्रेड-II और जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के नतीजे स्थानीय निकाय चुनावों के कारण टाल दिए गए हैं। बोर्ड के चेयरमैन मेजर जनरल आलोक राज ने कहा है कि आरएसएसबी एलडीसी ग्रेड-2 का रिजल्ट चुनाव के बाद जारी किया जाएगा। लाखों उम्मीदवार बेसब्री से नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, परीक्षा 5 जुलाई को आयोजित की गई।
बोर्ड ने शुरू में 21 अगस्त तक नतीजे जारी करने का लक्ष्य रखा था। आलोक राज ने सोशल मीडिया पर कहा था कि शाम तक नतीजे तैयार करने की कोशिश की जा रही है; हालांकि, आचार संहिता लागू होने के कारण ऐसा नहीं हो सका।
Rajasthan LDC Result 2026: आरएसएसबी एलडीसी रिजल्ट कब आएगा?
19 अगस्त को चुनावों की घोषणा की गई, जिसके बाद पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। राजस्थान में निकाय चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण के लिए मतदान 9 सितंबर को और दूसरे चरण के लिए 11 सितंबर को होगा।
चेयरमैन आलोक राज ने उम्मीदवारों को भरोसा दिलाया है कि 21 सितंबर के बाद, आदर्श आचार संहिता में दो-तीन दिन का गेप होगा। उस दौरान आरएसएसबी द्वारा एलडीसी ग्रेड-2 के नतीजे जारी करने की कोशिश की जाएगी।
RSSB LDC Grade-2 Result 2026: कुल 10,644 रिक्त पद भरे जाएंगे
एलडीसी भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 10,644 रिक्त पद भरे जाएंगे। 24 जुलाई को परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी की गई। इसके बाद उम्मीदवारों को ऑनलाइन और ऑफलाइन आपत्तियां दर्ज करने का मौका दिया गया।
आपत्तियों की समीक्षा के बाद, फाइनल आंसर की के आधार पर अभी रिजल्ट तैयार किया जा रहा है। राजस्थान एलडीसी ग्रेड-2 भर्ती सिलेक्शन प्रोसेस में लिखित परीक्षा, उसके बाद टाइपिंग टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं।
चेयरमैन ने पहले टाइपिंग टेस्ट के लिए एक संभावित समय-सीमा बताई थी, जिसके अनुसार यह जनवरी 2027 के आसपास हो सकता है। रिजल्ट घोषित होने के बाद मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ मार्क्स जैसी जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा