राजस्थान के शिक्षा विभाग ने जारी की अकादमिक रैंकिंग, करौली जिला सर्वश्रेष्ठ, झुंझुनूं दूसरे स्थान पर खिसका
Press Trust of India | March 6, 2026 | 11:05 AM IST | 1 min read
पिछले महीने शीर्ष-3 में शामिल चूरू इस बार फिसलकर छठे स्थान पर पहुंच गया है तथा डूंगरपुर, सीकर, सवाई माधोपुर, भरतपुर, अलवर और गंगानगर पहले 10 में शामिल हैं।
जयपुर: राजस्थान के स्कूल शिक्षा विभाग ने बृहस्पतिवार को फरवरी-2026 की जिला शैक्षिक अकादमिक रैंकिंग जारी की जिसमें करौली जिले ने पहला स्थान हासिल किया है। अधिकारियों ने बताया कि झुंझुनूं दूसरे और हनुमानगढ़ तीसरे स्थान पर रहा। अधिकारियों ने बताया कि पिछले महीने शीर्ष-3 में शामिल चूरू इस बार फिसलकर छठे स्थान पर पहुंच गया है तथा डूंगरपुर, सीकर, सवाई माधोपुर, भरतपुर, अलवर और गंगानगर पहले 10 में शामिल हैं।
शिक्षा विभाग के अनुसार, अकादमिक रैंकिंग का उद्देश्य जिलों के प्रदर्शन की नियमित, तथ्य-आधारित समीक्षा करना और विद्यालय शिक्षा प्रणाली में जवाबदेही को मजबूत बनाना है।
शिक्षा विभाग की ओर से जारी यह रैंकिंग प्रदेश के सभी जिलों के शैक्षणिक परिणामों, विद्यालयों के दैनिक संचालन और विभिन्न गवर्नेंस संकेतकों में प्रदर्शन का समग्र आकलन प्रस्तुत करती है।
Also read राजस्थान के स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी की जनवरी 2026 की जिला एकेडमिक रैंकिंग, झुंझुनू पहले स्थान पर
उदयपुर और जोधपुर अंतिम पायदान पर
अकादमिक रैंकिंग में योग्यता आधारित मूल्यांकन, मौखिक पठन प्रवाह आकलन और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा के परिणामों को विशेष महत्व दिया है, ताकि जिलों का प्रदर्शन वास्तविक शैक्षणिक प्रभाव को भी दर्शा सके।
रैकिंग में स्टूडेंट की रेगुलर अटेंडेंस, कक्षा में शिक्षण की गुणवत्ता के माध्यम से निगरानी और शैक्षणिक मूल्यांकन में विद्यार्थियों के प्रदर्शन जैसे मानक शामिल है। रैंकिंग के अनुसार बारां, उदयपुर और जोधपुर सूची में अंतिम पायदान पर रहे हैं।
अगली खबर
]RTE MP Admission 2026-27: आरटीई एमपी एडमिशन के लिए आवेदन 13 मार्च से rteportal.mp.gov.in पर, जानें प्रोसेस
आरटीई एमपी एप्लीकेशन की अंतिम तिथि 28 मार्च है। इस सेशन में हजारों बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में फ्री एजुकेशन पाने का मौका मिलेगा। मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग ने इस बारे में ऑफिशियल जानकारी जारी कर दी है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम