Rajasthan CET 2024: राजस्थान सीईटी संशोधित परीक्षा केंद्र सूची जारी, 27 एवं 28 सितंबर को होगा एग्जाम
Abhay Pratap Singh | September 26, 2024 | 07:31 AM IST | 2 mins read
सीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर (RSSB) की ओर से राजस्थान सीईटी संशोधित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर स्नातक स्तरीय सामान्य पात्रता परीक्षा 2024 (CET 2024) के लिए परीक्षा केंद्रों की संशोधित सूची डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, राजस्थान सीईटी 2024 परीक्षा 27 और 28 सितंबर को होगी। राजस्थान सीईटी 2024 परीक्षा चार चरणों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। परीक्षा अवधि 3 घंटे तय की गई है।
राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। राजस्थान सीईटी एडमिट कार्ड आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। सीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन अपना राजस्थान सीईटी 2024 एडमिट कार्ड लाना होगा। जो उम्मीदवार अपना राजस्थान सीईटी 2024 एडमिट कार्ड लाने में विफल रहेंगे, उन्हें परीक्षा हाल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करें।
RSSB Board CET 2024: संशोधित परीक्षा केंद्रों की सूची
आरएसएसबी जयपुर द्वारा राजस्थान सीईटी 2024 के लिए संशोधित परीक्षा केंद्रों के नाम नीचे सारणी में देख सकते हैं:
| परीक्षा केंद्र कोड | पहले सूचीबद्ध परीक्षा केंद्रों का नाम | संशोधित परीक्षा केंद्र |
|---|---|---|
| 17488 |
महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल, वाटिका, जिला जयपुर, पिन कोड - 302001
|
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, वाटिका, जिला जयपुर, पिन कोड - 303905
|
| 17490 |
राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, टोंक रोड, शिवदासपुरा, चाकसू, तहसील - चाकसू, जिला जयपुर, पिन कोड - 303901
|
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय शिवदासपुरा, चाकसू, तहसील - चाकसू, जिला जयपुर, पिन कोड - 303903 |
| 17486 |
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बिलवा, टोंक रोड, जयपुर, जिला जयपुर, पिन कोड - 302001
|
महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल बीलवा, टोंक रोड, जयपुर, जिला जयपुर, पिन कोड - 302022 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार