Rajasthan BSTC Pre DElEd Exam 2024: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड एग्जाम आज; गाइडलाइन और हाल टिकट लिंक जानें
Abhay Pratap Singh | June 30, 2024 | 11:50 AM IST | 2 mins read
बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा 2024 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ पहचान पत्र ले जाना होगा।
नई दिल्ली: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा, राजस्थान की ओर से आज यानी 30 जून को बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा 2024 आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2024.in पर जाकर बीएसटीसी प्री डीएलएड एग्जाम हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग समय के अनुसार परीक्षा स्थल पर पहुंचना होगा। इसके अलावा, बीएसटीसी प्री डीएलएड एडमिट कार्ड के साथ फोटो आईडी की मूल प्रति परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य है। राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। राजस्थान में दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) में प्रवेश के लिए प्री डीएलएड परीक्षा आयोजित की जाती है।
बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा में तीन विषयों मेंटल एबिलिटी, जनरल नॉलेज, लर्निंग एबिलिटी और एक लैंग्वेज अंग्रेजी, हिंदी व संस्कृत से प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा हाल में प्रवेश करने से पहले सभी अभ्यर्थियों को अनिवार्य तलाशी और पहचान प्रक्रिया से गुजरना होगा।
BSTC Rajasthan Pre DElEd Admit Card 2024: परीक्षा गाइडलाइन
- परीक्षा कक्ष में प्रवेश पत्र, नीला या काला पारदर्शी बॉलपॉइंट पेन, एक नवीनतम और रंगीन पासपोर्ट साइज की फोटो, वैध फोटो पहचान पत्र (मतदाता कार्ड/ आधार कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ पासपोर्ट या पैन कार्ड) ले जाना होगा।
- मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, घड़ी, कैलकुलेटर, व्हाइटनर, स्लाइड रूल, ज्योमेट्री बॉक्स, पाठ्य सामग्री, नोट आदि परीक्षा स्थल के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है।
- परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी अपने साथ ले जा सकते हैं। परीक्षा स्थल पर मोबाइल फोन और व्यक्तिगत सामान को सुरक्षित रखने की कोई व्यवस्था नहीं होगी।
अगली खबर
]NEET UG Re-exam Result 2024: नीट यूजी री-एग्जाम रिजल्ट आज होगा जारी, डाउनलोड लिंक जानें
नीट यूजी परीक्षा से जुड़े ग्रेस मार्क्स और अन्य अनियमितताओं के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान केंद्र ने बताया कि इन उम्मीदवारों को दिए गए ग्रेस मार्क्स रद्द कर दिए जाएंगे।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल