Rajasthan BSTC Pre DElEd Counselling 2024: राजस्थान प्री-डीएलएड काउंसलिंग पंजीकरण predeledraj2024.in पर शुरू
Saurabh Pandey | July 22, 2024 | 03:13 PM IST | 2 mins read
राजस्थान प्री डी.एल.एड. परीक्षा में वरीयता प्राप्त सभी अभ्यर्थी काउंसलिंग शुल्क जमा करा कर काउसंलिंग में शामिल हो सकेंगें। अभ्यर्थी अधिकतम महाविद्यालय विकल्प का चयन करें, जिससे कि उनका प्रवेश सुनिश्चित हो सके। विकल्प देने की कोई सीमा नहीं है।
नई दिल्ली : वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा की तरफ से राजस्थान बीएसटीसी प्री-डीएलएड काउंसलिंग के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। प्रवेश परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवार काउंसलिंग के लिए आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2024.in पर जाकर 30 जुलाई 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा परिणाम 2024 जारी हो चुका है। राज्य के डीएलएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा ने काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड 2024 परीक्षा 30 जून को आयोजित की गई थी।
राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग पंजीकरण शुल्क
काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को 30 जुलाई 2024 तक राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग पंजीकरण शुल्क और कॉलेज चयन फॉर्म के रूप में 3000 रुपये का भुगतान करना होगा। राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग 2024 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को अपने अकाउंट में लॉगिन करना होगा।
Rajasthan Pre DElEd Counselling 2024: काउंसलिंग शेड्यूल
- काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन, फीस भुगतान, विकल्प भरने की तिथि - 20 जुलाई से 30 जुलाई 2024
- पहले राउंड की आवंटन सूची - 4 अगस्त 2024
- पहले राउंड की आवंटन सूची के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों द्वारा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान - 4 अगस्त से 11 अगस्त 2024
- उम्मीदवार द्वारा आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग - 5 अगस्त से 12 अगस्त 2024 तक
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और पोर्टल पर ऑनलाइन सत्यापन - 5 अगस्त से 12 अगस्त 2024 तक
- प्रोविजनल एडमिशन स्लिप - 5 अगस्त से 13 अगस्त 2024 तक
- अपवर्ड मूवमेंट के लिए आवेदन की तिथि - 14 अगस्त से 16 अगस्त 2024 तक
- अपवर्ड मूवमेंट के बाद रिजल्ट की घोषणा - 19 अगस्त 2024
- अपवर्ड मूवमेंट के बाद आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग की तिथि - 20 अगस्त 2024
- ऑनलाइन पोर्टल पर एडमिशन सत्यापित करने की तिथि- 20 अगस्त से 23 अगस्त 2024 तक
- कक्षाएं 22 अगस्त से शुरू होंगी।
Also read NEET PG 2024: नीट पीजी टेस्ट सिटी चुनने का आज आखिरी दिन, परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड
राजस्थान बीएसटीसी 2024 परीक्षा डी.एल.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है। इस वर्ष, 2 वर्षीय डी.एल.एड. कार्यक्रमों में 25,000 से अधिक सीटें उपलब्ध हैं। लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को प्रवेश दिया जाएगा। सफल उम्मीदवारों को राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग 2024 में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जो राजस्थान के विभिन्न बीएसटीसी कॉलेजों में आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल