IMO 2024: अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड 2024 में भारतीय दल ने जीता 4 स्वर्ण और 1 रजत पदक, पीएम मोदी ने की सराहना

भारतीय दल ने यूनाइटेड किंगडम के बाथ में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड 2024 (IMO 2024) में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने 'एक्स' पर आईएमओ 2024 में चौथा स्थान हासिल करने पर भारतीय टीम को बधाई दी। (स्त्रोत-'एक्स' पीएम नरेंद्र मोदी)पीएम नरेंद्र मोदी ने 'एक्स' पर आईएमओ 2024 में चौथा स्थान हासिल करने पर भारतीय टीम को बधाई दी। (स्त्रोत-'एक्स' पीएम नरेंद्र मोदी)

Abhay Pratap Singh | July 22, 2024 | 01:30 PM IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड 2024 में भारत के असाधारण प्रदर्शन पर प्रसन्नता और गर्व व्यक्त किया है। 65वें अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड 2024 (IMO 2024) में भारत ने अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान हासिल किया है।

गणित ओलंपियाड 2024 में नोएडा के कनव तलवार (ग्रेड 10), पुणे के आदित्य मंगुडी (ग्रेड 11), गुवाहाटी के आनंद भादुड़ी (ग्रेड 12) और मुंबई के रुशिल माथुर (ग्रेड 12) ने स्वर्ण पदक जीता है। इसके अलावा, दिल्ली के अर्जुन गुप्ता (ग्रेड 12) ने अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में रजत पदक हासिल किया।

Background wave

अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड 2024 में भारतीय दल ने चार स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीतकर देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की। इससे पहले, आईएमओ 1998 और आईएमओ 2001 में भारत की पिछली सर्वश्रेष्ठ रैंक 7वीं रैंक थी। साल 1989 में IMO में पदार्पण के बाद से यह किसी भारतीय दल द्वारा जीते गए स्वर्ण पदकों की संख्या और प्राप्त रैंक दोनों के संदर्भ में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

Also readNEET UG 2024 Supreme Court Hearing Live: नीट यूजी 2024 सुप्रीम कोर्ट सुनवाई शुरू, जानें पल पल की अपडेट्स

आईएमओ 2024 में 108 देशों के कुल 609 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें 528 पुरुष छात्र और 81 छात्राएं शामिल हुईं। आईएमओ में मंगुडी ने पाँचवीं रैंक हासिल की है। IMO हाई स्कूल के छात्रों के लिए एक वैश्विक स्तर की गणित प्रतियोगिता है। भारत के ओलंपियाड विजेता विदेश में गणित या अन्य STEM विषयों में अपनी स्नातक की डिग्री प्राप्त करते हैं।

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “यह अत्यंत खुशी और गर्व की बात है कि भारत ने अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया है। हमारा दल 4 स्वर्ण और एक रजत पदक अपने घर लाया है। यह उपलब्धि न केवल अनेक युवाओं को प्रेरित करेगी, बल्कि गणित को युवाओं के बीच और अधिक लोकप्रिय विषय बनाने में मदद करेगी।”

अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड 2024 में यूएसए, चीन और दक्षिण कोरिया की टीम क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। गणित ओलंपियाड 2024 में भारतीय दल का कुल स्कोर 167 रहा। इसके अलावा, विजेता टीम यूएसए का कुल स्कोर 192 रहा, जबकि तीसरे स्थान पर दक्षिण कोरिया की टीम भारतीय दल से सिर्फ एक अंक आगे रही।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications