Rajasthan Pre DElEd BSTC admit card 2026: राजस्थान प्री डीएलएड एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा दिवस निर्देश जांचें
Abhay Pratap Singh | May 14, 2026 | 10:48 AM IST | 2 mins read
बीएसटीसी प्री डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: वर्धमान महावीर ओपन विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा ने 14 मई को डीएलएड (सामान्य/ संस्कृत) पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए राजस्थान प्री डीएलएड बीएसटीसी 2026 प्रवेश परीक्षा के हाल टिकट जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com के माध्यम से बीएसटीसी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/ जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बीटीएससी प्री डीएलएड एंट्रेंस एग्जाम 2026 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपने प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड आदि लाना अनिवार्य है।
Rajasthan BSTC Pre DElEd Exam 2026: राजस्थान प्री डीएलएल प्रवेश परीक्षा 2026
बीएसटीसी प्री डीएलएड 2026 परीक्षा 20 मई को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में परीक्षा समय से 30 मिनट पहले तक ही प्रवेश की अनुमति होगी। राजस्थान बीएसटीसी एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र की जानकारी और परीक्षा दिवस दिशानिर्देश जैसी महत्वपूर्ण जानकारी जांच सकते हैं।
Also read CG PPHT Admit Card 2026: सीजी पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 21 मई को, एडमिट कार्ड डाउनलोड डेट जानें
राजस्थान प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में गेट बंद होने के बाद तथा प्रवेश पत्र व मूल आईडी नहीं लाने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को एग्जाम डे गाइडलाइंस व ड्रेस कोड का पालन करना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को जूते तथा धातु की वस्तुएं पहनने की अनुमति नहीं है।
परीक्षार्थी नीला/ काला पारदर्शी बॉलपेन, रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो और पारदर्शी पानी की बोतल व प्रवेश पत्र में दी गई सामग्री ला सकते हैं। अनुचित साधनों का उपयोग करने एवं अनियमित गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। छात्रों से परीक्षा के संबंध में सोशल मीडिया पर किए जा रहे भ्रामक प्रचार पर विश्वास नहीं करने की अपील की गई है।
BSTC Admit Card Download 2026: कैसे डाउनलोड करें?
राजस्थान प्री डीएलएड बीएसटीसी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाएं।
- होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन खोलें
- पंजीकरण संख्या और पासवर्ड सही ढंग से दर्ज करें।
- लॉगिन पोर्टल के माध्यम से विवरण जमा करें
- परीक्षा हॉल टिकट डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’