Trusted Source Image

CG PPHT Admit Card 2026: सीजी पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 21 मई को, एडमिट कार्ड डाउनलोड डेट जानें

Abhay Pratap Singh | May 12, 2026 | 02:55 PM IST | 1 min read

सीजी पीपीएचटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

छत्तीसगढ़ पीपीएचटी एडमिट कार्ड 2026 14 मई से डाउनलोड कर सकेंगे। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
छत्तीसगढ़ पीपीएचटी एडमिट कार्ड 2026 14 मई से डाउनलोड कर सकेंगे। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) की ओर से पीपीएचटी (PPHT) 2026 प्रवेश परीक्षा 21 मई को आयोजित की जाएगी। एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होने वाले पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए व्यापम द्वारा एडमिट कार्ड 14 मई को आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा।

सीजी पीपीएचटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। कैंडिडेट छत्तीसगढ़ पीपीएचटी हाल टिकट 2026 में अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा दिवस गाइडलाइंस सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा पीपीएचटी एंट्रेंस टेस्ट 2026 का आयोजन 21 मई को एक पाली में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक किया जाएगा। पीपीएचटी 2026 कुल 33 परीक्षा जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी। प्रवेश पत्र पर दिए गए समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Also readCG PET Admit Card 2026: सीजी पीईटी एडमिट कार्ड vyapamprofile.cgstate.gov.in पर जारी, 14 मई को एग्जाम

सीजी पीपीएचटी 2026 हाल टिकट के साथ परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ पैनकार्ड/ वोटरआईडी/ ड्राइविंग लाइसेंस आदि लाना अनिवार्य है। कैंडिडेट को परीक्षा समय से 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है और 30 मिनट पहले एग्जाम सेंटर का गेट बंद कर दिया जाएगा।

परीक्षार्थियों को परीक्षा के दिन नोटिस में दिए गए ड्रेस कोड का पालन करना होगा। बता दें, सीजी पीपीएचटी एक राज्य-स्तरीय प्रवेश परीक्षा है। यह परीक्षा छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी संस्थानों में बीफार्मा (B.Pharma) और डीफार्मा (D.Pharma) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

CG PPHT 2026 Hall Ticket: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीजी पीपीएचटी 2026 हाल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे:

  • सीजी व्यापम की वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर, प्रवेश पत्र टैब पर क्लिक करें।
  • पीपीएचटी 2026 एडमिट कार्ड लिंक ओपन करें।
  • आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • सीजी पीपीएचटी प्रवेश पत्र जांचें व प्रिंट निकालें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications